फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   var in the officar,s

कलक्ट्रेट और विकास भवन के डिजाइन में उलझे अफसर

Wed, 02 Sep 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 02 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
शामली। पूर्वी यमुना नहर के किनारे 265 एकड़ भूमि में प्रस्तावित जिला मुख्यालय बनेगा। इसमें जिला स्तरीय कार्यालय और आवास के डिजाइन में संशोधन कराने के लिए जिला प्रशासन जुटा है।
विज्ञापन


पूर्वी यमुना किनारे जिला मुख्यालय के लिए 265 एकड़ भूमि प्रस्तावित है। डीएम ने जिला मुख्यालय, विकास भवन, जिला अस्पताल, खेल स्टेडियम, बिजलीघर, पुलिस लाइन, जिला न्यायालय समेत अन्य जिलास्तरीय कार्यालय, आवासों के लिए विभाग वार भूमि आवंटन को शासन से अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन


विकास विभाग के निर्माण के लिए डीएम ओपी वर्मा निर्माण एजेंसी और जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। वह जिला मुख्यालय के डिजाइन भी अपने स्तर तकनीक इंजीनियरों से तैयार  करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम भी जिला मुख्यालय के लिए कार्यालयों और आवासों के लिए आवंटित भूमि का डिजाइन तैयार कराने में जुटा है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जिला मुख्यालय के डिजाइन में किस स्थान पर कलक्ट्रेट, विकास भवन, एआरटीओ, बीएसए, डीआईओएस, एसपी, जिला अस्पताल,

जिला न्यायालय कार्यालय और आवास बने। डिजाइन में जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए मुख्य मार्ग, पार्किंग, पेयजल, कार्यालय में आने जाने के लिए संपर्क मार्ग का कहां बने, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


जिला विकास अधिकारी गया प्रसाद गौतम ने बताया विभागों के डिजाइन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की डीएम और सीडीओ के साथ बैठक होने वाली है। बैठक के बाद जिला मुख्यालय की मिट्टी की जांच और पैमाईश होगी। बाद में जिला मुख्यालय के डिजाइन को अंतिम रुप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed