फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   An incentive will be provided for operating a bus for 300 km daily for 11 days.

Muzaffarnagar News: 11 दिन तक रोज तीन सौ किमी बस चलाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

Fri, 30 Oct 2026 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
An incentive will be provided for operating a bus for 300 km daily for 11 days.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए छह से 17 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलाएगा। कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना भी लागू की जाएगी। एआरएम मोहम्मद आरिफ ने बताया कि चालक और परिचालक, जिनमें संविदा और बाह्य स्रोत के कर्मचारी भी शामिल हैं, यदि न्यूनतम 11 दिन ड्यूटी करते हुए प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर बस चलाते हैं, तो उन्हें 4400 रुपये का विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। 12 दिन ड्यूटी करने पर यह राशि 4800 रुपये होगी।
निगम की सभी बसों को सड़क पर उतारा जाएगा और उनकी निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अधिकारियों और कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक अपने अधीन बस स्टेशनों पर यातायात व्यवस्था की निगरानी करेंगे। प्रवर्तन दल मार्ग पर लगातार काम करेंगे और चालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कंट्रोल रूम बनाया, लोड फैक्टर की शर्त लागू
एआरएम ने बताया कि डिपो और कार्यशाला में कार्यरत तकनीकी तथा अन्य कर्मचारियों को 12 दिन की ड्यूटी पर 2500 रुपये और 11 दिन की ड्यूटी पर 2100 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह प्रोत्साहन राशि तभी देय होगी जब संबंधित क्षेत्र का लोड फैक्टर पिछले वर्ष की दिवाली की तुलना में तीन इकाई अधिक होगा। मुख्यालय स्तर पर एक 24 घंटे का कमांड कंट्रोल सेंटर भी सक्रिय रहेगा, जिसका टोल फ्री नंबर 1800 180 2877 और व्हाट्सएप नंबर 9415049606 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed