फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vande Bharat is not able to attract passengers

Muzaffarnagar News: यात्रियों को नहीं लुभा पा रही वंदेभारत

Wed, 21 Jun 2023 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat is not able to attract passengers
वंदे भारत
- जिले से औसतन छह यात्री ही कर रहे ट्रेन में सफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर आधुनिक सुविधाओं से लबरेज वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को नहीं लुभा पा रही है। इस ट्रेन के निर्धारित समय के आगे व पीछे चलने वाली अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के कारण यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। जिले से ट्रेन में रोजाना देहरादून और आनंद विहार आने जाने वाले यात्रियों का आंकड़ा छह से ऊपर नहीं पहुंच पा रहा।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा के लिए मुफीद साबित हो रही हैं, लेकिन पचास साठ किलोमीटर की यात्रा करने के लिए यात्रियों को आरक्षण कराने के लिए परेशानी उठानी पड़ती हैं। फिर ट्रेन की यात्रा भी अन्य ट्रेनों की अपेक्षा महंगी हैं। इतना ही नहीं, वंदे भारत ट्रेन से कुछ देर पहले व कुछ देर बाद तीन ट्रेन हैं। यात्री वंदे भारत ट्रेन से नहीं इन तीनों ट्रेनों में जाना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन



ट्रेन में यात्रियों ने किया सफर

- 15 जून को मुजफ्फरनगर से आनंद विहार दो, मुजफ्फरनगर से देहरादून से तीन यात्री गए।

- 16 जून को दो यात्री मुजफ्फरनगर से आनंद विहार गए तथा दो देहरादून गए।

- 17 जून को दो यात्री मुजफ्फरनगर से आनंद विहार तथा तीन देहरादून गए।

- 18 जून पांच यात्री मुजफ्फरनगर से आनंद विहार तथा चार यात्री देहरादून गए।



सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन-

मुजफ्फरनगर से हरिद्वार-75

मुजफ्फरनगर से सहारनपुर-35

मुजफ्फरनगर से रुडकी-50

मुजफ्फरनगर से मेरठ-35

मुजफ्फरनगर से आनंद विहार-60

----

प्रमुख ट्रेनों के किराये में अंतर-

जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन- एसी कुर्सी-सामान्य किराया

मुजफ्फरनगर से देहरादून- 395-120

मुजफ्फरनगर से हरिद्वार--330-105

मुजफ्फरनगर से रुडकी-300-75

मुजफ्फरनगर से मेरठ-300-75

मुजफ्फरनगर से नई दिल्ली-330-105

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन- एसी कुर्सी- प्रथम क्लास

मुजफ्फरनगर से देहरादून-670-1040

मुजफ्फरनगर से हरिद्वार -575-795

मुजफ्फरनगर से रुडकी-515-795

मुजफ्फरनगर से सहारनपुर-505-775

मुजफ्फरनगर से मेरठ-585-880

मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद-605-925

मुजफ्फरनगर से नई दिल्ली-645-980

-----------

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन-एसी कुर्सी-प्रथम क्लास

मुजफ्फरनगर से देहरादून-705-1300

मुजफ्फरनगर से हरिद्वार-610-1110

मुजफ्फरनगर से रुडकी-550-980

मुजफ्फरनगर से सहारनपुर--540-955

मुजफ्फरनगर से मेरठ-430-815

मुजफ्फरनगर से आनंद विहार-475-915




वंदे भारत की सुरक्षा के लिए चिह्नित किए 12 स्थान
मुजफ्फरनगर। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आने व जाने के समय सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल ने 12 प्वाइंट बनाए है, जहां दिन रात पुलिस का पहरा लगेगा। रेलवे सुरक्षा बल थाने के कार्यवाहक प्रभारी अमरीश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए सकौती से टपरी तक बाहर स्थानों पर पुलिस तैनात की गई हैं। ट्रेन पर पत्थर मारने वाले की तलाश की जा रही हैं। मंगलवार को भी तीन टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया। उधर, रेलवे सुरक्षा बल की कमांडेंट प्रियंका ने बताया कि थाना पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed