फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Valmiki Jayanti celebrated with pomp, took out procession

धूमधाम से मनाई वाल्मीकि जयंती, शोभायात्रा निकाली

Mon, 10 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Valmiki Jayanti celebrated with pomp, took out procession
बुढ़ाना के चन्धेड़ी गांव में महर्षि बाल्मिकी जयंती पर शोभायात्रा का शुभारम्भ करते डा. विवेक बाल? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। कस्बा और देहात में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। डॉ. विवेक बालियान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को महाकवि के रूप में जाना जाता है। उन्होंने रामायण की रचना की। रामायण से प्रभु श्रीराम का जीवन दर्शन होता हैं।
विज्ञापन

गांव चंधेड़ी में महर्षि वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में भंडारा का आयोजन हुआ। इस दौरान शोभायात्रा का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डॉ. विवेक बालियान व ठाकुर रामनाथ सिंह ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि की सुंदर झांकी ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान वंदेमातरम व भारत माता की जय के नारे गूंजे। ठाकुर रामनाथ सिंह ने कहा कि सनातन के श्रेष्ठ ग्रंथ रामायण ने विश्व के कल्याण के लिए मार्ग दर्शन किया। उन्होंने समाज के लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मौके पर धर्मेंद्र, नरेश, सुरेश, सुदेश, प्रदीप, दिनेश, रवि, पांडुराम व अंशु त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कस्बे के पैठ बाजार में स्थित वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया। मौके पर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, डॉ. सोनू कश्यप ने आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed