फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uttar Pradesh News: Jeans tops and half pants have banned in kshatriya panchayat in a village of Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में पंचायत का फरमान: लड़कियों के जींस पहनने पर लगाई पाबंदी, आदेश नहीं मानने पर किया जाएगा दंडित

Wed, 10 Mar 2021 12:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Mar 2021 12:11 AM IST
सार

  • लड़कियों के जींस पहनने पर लगाई पाबंदी
  • भाकिसं की पीपलशाह पंचायत में सामाजिक कुरीतियों के खात्मे पर जोर
  • सामान्य जाति के गांवों को आरक्षित करने पर आक्रोश

विज्ञापन
Uttar Pradesh News: Jeans tops and half pants have banned in kshatriya panchayat in a village of Muzaffarnagar
गांव में पंचायत हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि गांव के लड़के हाफ पैंट और लड़कियां जींस पहनकर नहीं घूमें। गांवों में ऐसा पाए जाने पर उन्हें सामाजिक रूप से दंडित किया जाएगा। ऐसे लोगों और उनके समर्थकों का बहिष्कार होगा। उधर, सामान्य जाति बहुल 90 फीसदी गांवों को आरक्षित करने पर सरकार के आदेश की कड़े शब्दों में निंदा की गई। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में चरथावल के पीपलशाह में विक्रम मुखिया के घेर में मंगलवार शाम को भाकिसं एवं क्षत्रिय समाज के लोगों की आरक्षण के मुद्दे पर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में वक्ताओं ने देश की संस्कृति के परिधान को अपनाने पर विचार रखे। अध्यक्ष पूरण सिंह ने कहा कि भारतीय परिधान को ही युवक-युवतियां वरीयता दें। हमारा पहनावा ही हमारे संस्कार और संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने लोगों की राय के बाद गांवों में लड़कियों के जींस के पहनावे को प्रतिबंधित कर दिया। कहा कि लड़के भी तहजीब के साथ भारतीय परिधान को पहनें। अन्यथा ऐसा नहीं करने वाले युवक-युवतियों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने कहा कि सरकार ने वर्ष 1995 के अनुसार चक्रीय आरक्षण घोषित कर सामान्य वर्ग के अधिकांश लोगों को चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया। पंचायत चुनाव लड़ना हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है। जबकि नियमानुसार वर्ष 2015 में चक्रीय अनुपालन में ही आरक्षण घोषित होना चाहिए था। इसे लेकर सर्वसमाज के लोग चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खात्मे पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थाने पहुंचा तीन फीट का अजीम, पुलिस से लगाई शादी की गुहार, तस्वीरों के साथ जानें पूरा मामला

वहीं ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा ने कहा सामाजिक ताने बाने को बरकरार रखना हर किसी का दायित्व है। अलीपुरा के राजवीर सिंह की अध्यक्षता और बबली शर्मा के संचालन में जिले सिंह, अंकुर, मदन पाल सिंह, देवेंद्र राणा, भूपेंद्र सिंह, डॉ. वहीद, गफ्फार आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed