{"_id":"6436f380317ce8211a0a3526","slug":"uproar-over-the-death-of-a-young-man-in-a-road-accident-muzaffarnagar-news-c-14-1-188681-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर रोड पर गांव रामनगर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को पीआरवी जानसठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाकर हंगामा किया।
रामनगर निवासी विरेंद्र (28) अपने साथी अंकुर और लालू के साथ खतौली से रामनगर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। गांव के बाहर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में विरेंद्र की मौत हो गई, जबकि घायल अंकुर व लालू को उपचार के लिए पीआरवी जानसठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।
ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने नही दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विरेंद्र अपने भाइयों में सबसे छोटा था, वह मजदूरी करने काम करता था। उसके दो बेटियां है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी के साथ आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।