{"_id":"648b259140cf69c4830d4b28","slug":"uproar-over-the-beating-of-two-brothers-on-a-minor-issue-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1839-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मामूली बात पर दो भाइयों की पिटाई पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मामूली बात पर दो भाइयों की पिटाई पर हंगामा
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
मामला दो समुदाय का होने के कारण तनाव का माहौल बन गया
सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने पहुंचकर मामला संभाला
चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पिता-पुत्र गिरफ्तार किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बुधवार की रात ठेले से आइसक्रीम खरीदने आए दो भाइयों के साथ मारपीट कर दी गई। दोनों पक्षों के लोग मौके पर जा पहुंचे। मामला दो समुदाय का होने के कारण तनाव का माहौल बन गया। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने पहुंचकर मामला संभाला। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला कुंदनपुरा निवासी बॉबी शर्मा अपने बच्चों को बुधवार की रात ठेले पर आइसक्रीम दिला रहा था। इसी दौरान पड़ाेसी युवक सुल्तान भी आइसक्रीम ले रहा था। किसी बात पर बॉबी और सुल्तान में कहासुनी हो गई। आरोप हैं कि सुल्तान का पिता मुन्ना भी वहां पहुंच गया। दोनों ने गाली गलौज कर बॉबी की पिटाई कर दी। बॉबी का भाई कुणाल अपने भाई को बचाने पहुंचा तो दोनों बाप बेटे ने अपने साथी शाह कुरैशी व उसके भाई साहिल के साथ मिलकर दोनों भाइयों से मारपीट की।
घटना का पता चलने पर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे। माहौल तनाव पूर्ण बन चला। जानकारी पाकर शहर कोतवाली पुलिस के साथ सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुन्ना को हिरासत में ले लिया। मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
सहायक पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पहली सूचना महिला को थप्पड़ मारने की आई थी। मगर, मामला दो भाइयों से मारपीट का निकला। चार लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में रिपोर्ट दर्ज कर मुन्ना और उसके बेटे सुल्तान का चालान कर दिया है।