फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over death of woman in private hospital

निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा

Thu, 08 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of woman in private hospital
मुजफ्फरनगर ::::::: निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- परिजनों ने शव को अस्पताल में रखकर किया हंगामा
विज्ञापन

- महिला चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव रहकड़ा निवासी महिला की भोपा के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी होने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही शव को अस्पताल परिसर में ही रखकर हंगामा किया। समझाने बुझाने के बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही महिला के शव को लेकर लौट गए।
गांव रहकड़ा निवासी एक महिला को मंगलवार की शाम प्रसव पीड़ा के चलते भोपा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मध्य रात्रि में उसे प्रसव पीड़ा हुई। महिला चिकित्सक ने पूरी जिम्मेदारी का हवाला देते हुए डिलीवरी के लिए उसका ऑपरेशन कर दिया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। मगर, उसकी हालत बिगड़ गई। महिला चिकित्सक ने काफी समय बीत जाने के बाद अचेत हालत में महिला को मुजफ्फरनगर हॉस्पिटल में ले जाने के लिए कहा। परिजन उसे लेकर मुजफ्फरनगर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर निजी अस्पताल पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिम्मेदार लोगों ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के महिला का शव लेकर लौट गए और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

भाग गया स्टाफ, चिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि मामला जैसे ही उनके संज्ञान में आया तो वह टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। अस्पताल का समस्त स्टाफ गायब मिला। वहां एडमिट मरीजों को उनकी मर्जी के अनुरूप सरकारी अस्पताल आदि भेजा गया। डॉक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि अस्पताल से कुछ कागजात उन्होंने अपने कब्जे में लिए है, जिनकी जांच की जा रही है। कुछ आशा कार्यकर्ताओं के नाम भी रजिस्टर में अंकित मिले है। उन्हें बुलाकर उनसे पूछताछ की जाएगी। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर आदि नहीं दी गई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed