फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over death of twin newborns, nursing home sealed

Muzaffarnagar News: जुड़वां नवजात बच्चों की मौत पर हंगामा, नर्सिंग होम सील

Sat, 03 Jun 2023 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of twin newborns, nursing home sealed
मीरापुर में अस्पताल में जांच करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

जानसठ सीएचसी प्रभारी ने जांच के बाद नर्सिंग होम सील किया

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। जकी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जुड़वां नवजात बच्चों की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया।
बृहस्पतिवार की शाम कैथोड़ा निवासी आरिफ ने अपनी पत्नी रूबी को प्रसव पीड़ा के चलते मीरापुर के जकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने बिना परिजनों को बताए झोलाछाप डॉक्टर से महिला की डिलीवरी कराई, जिस कारण उसके जुड़वां नवजात शिशुओं की प्रसव के दौरान मौत हो गई। अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया। दोनों शिशुओं की मौत से परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। जानसठ सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और वहां पर भर्ती अन्य तीन मरीजों से पूछताछ ली। यहां भर्ती महिला मरीजों को जानसठ सीएचसी के लिए भेज दिया गया। सीएचसी प्रभारी ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन













अप्रशिक्षित चिकित्सकों से कराई जा रही थी सिजेरियन डिलीवरी
मीरापुर / जानसठ। जुड़वा बच्चों की तौत के बाद सील किए गए जकी नर्सिंग होम में अप्रशिक्षित चिकित्सकों से इलाज और प्रसुताओं के ऑपरेशन कराए जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद नर्सिंग होम से जानसठ सीएचसी भेजी गई महिलाओं ने इसका खुलासा किया है। एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरापुर के जकी नर्सिंग होम से स्वास्थ्य विभाग की टीम हिना निवासी हासमपुर, गुलिस्ता निवासी गांव संभलहेड़ा, हसीन निवासी गांव तुल्हेड़ी और रूबी निवासी गांव कैथोड़ा को सीएचसी लेकर आई। डॉक्टर शिखा गुप्ता ने बताया कि चारों महिलाओं की अप्रशिक्षित चिकित्सक ने सिजेरियन डिलीवरी की है। एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।



एक सप्ताह पहले ही दिया था स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस



मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। जानसठ सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व सीएमओ ने भुम्मा रोड स्थित दो निजी अस्पतालों न्यू भारत हॉस्पिटल और शिफा क्लीनिक की जांच की थी। जांच में खामियां मिलने पर टीम ने दोनों निजी अस्पतालों को सील कर दिया था। इसके अलावा जकी नर्सिंम होम के संचालकों को भी कागजात दिखाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। मगर, संचालक अब तक कागजात नहीं दिखा सके है। शुक्रवार को जुड़वां बच्चों की मौत होने के मामले में एक बार फिर कागजात मांगे गए। कागजात नहीं दिखाने पर जकी नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है।






फर्जी तरीके से संचालित किए जा रहे नर्सिंग होम
मीरापुर क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे हैं। संचालकों ने दूर-दराज के प्रशिक्षित डॉक्टरों के बोर्ड लगाकर उनके स्थान पर झोलाछाप डॉक्टर अस्पतालों में बैठा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed