{"_id":"66df3aa0558ca3da40051cdc","slug":"uproar-after-beating-of-bku-worker-toll-free-for-four-hours-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-129548-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ता की पिटाई के बाद हंगामा, चार घंटे टोल फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ता की पिटाई के बाद हंगामा, चार घंटे टोल फ्री
Mon, 09 Sep 2024 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
छपार। कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहा भाकियू कार्यकर्ता के साथ टोल कर्मियों ने जान से मारने की नीयत से जमकर मारपीट की। इसके बाद कार्यकर्ता ब्लाॅक अध्यक्ष मोनू प्रधान के नेतृत्व में टोल पर पहुंचे और टोल फ्री कर धरने पर बैठ गए। साढ़े चार घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक को हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी, उनके आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
सोमवार सुबह लगभग पांच बजे बसेड़ा निवासी शाहरुख अपनी कार में सवार होकर साथी समीर के साथ मुजफ्फरनगर जा रहा था आरोप है कि जब टोल को लेकर हुई कहासुनी के बाद टोल कर्मियों ने मारपीट शुरू कर दी। साथी समीर ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई की। पीड़ित ने पुरकाजी ब्लाॅक अध्यक्ष को सूचना दी, जिस पर गुस्साए सैकड़ों कार्यकर्ता टोल पर पहुंचे ओर टोल फ्री कर धरने पर बैठ गए। पुलिस मौके पर पहुंची। टोल कर्मियों का आरोप है कि कार पर पीले ऱंग की नंबर प्लेट लगी थी। यह कार किराए पर चलती है। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित शाहरुख की ओर से प्रवीण, हिमांशु, अनूप, बिजेंद्र, योगेन्द्र, वेदपाल के विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी, उनके मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। मंगता, मुशर्रफ त्यागी, बबलू त्यागी, शमशाद उर्फ काला, मोमीन, शहजाद, मुकीम, फरमान, अमजद और रुचिन त्यागी मौजूद रहे।