{"_id":"629b5d7b273c6a3bf225881d","slug":"up-soram-chaupal-renovation-will-be-done-with-one-crore-library-will-be-built-witness-of-1857-revolution","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एक करोड़ की लागत से होगा सोरम चौपाल का जीर्णोद्धार, 1857 की क्रांति की है गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक करोड़ की लागत से होगा सोरम चौपाल का जीर्णोद्धार, 1857 की क्रांति की है गवाह
Sat, 04 Jun 2022 06:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Jun 2022 06:56 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के सोरम गांव की एतिहासिक चौपाल का जल्द जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह चौपाल सर्वखाप पंचायतों का केंद्र रही है।
विज्ञापन
सौरम गांव की चौपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद स्थित सर्वखाप पंचायतों का केंद्र रहे सोरम गांव की एतिहासिक चौपाल का जीर्णोद्धार होगा। एक करोड़ रुपये की लागत से चौपाल की मरम्मत से लेकर इसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। युवाओं के लिए चौपाल में आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना भी की जाएगी।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों की सर्वखाप पंचायतों का केंद्र रहे सोरम गांव से आजादी की लड़ाई लड़ी गई थी। 1857 की क्रांति का बिगुल गांव की एतिहासिक चौपाल से भी बजाया गया था।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि एतिहासिक चौपाल के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा, इसके लिए पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। करीब एक करोड़ रुपये से चौपाल के जीर्णोद्धार का कार्य होगा। जल्द ही चौपाल पर कार्यक्रम के जरिए कार्यों की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी
लाइब्रेरी बनने से युवाओं को होगा लाभ
चौपाल के एक कमरे में आधुनिक लाइब्रेरी शुरू करने की योजना है। इससे क्षेत्र के युवाओं को लाभ होगा। किताबों के अलावा इंटरनेट की सुविधा मिलेगी और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
सर्वखाप का मुख्यालय है चौपाल
चौपाल सर्वखाप का मुख्यालय है। एतिहासिक पंचायतों के फैसले चौपाल पर हुए हैं। सामाजिक आंदोलनों में सोरम की खास भूमिका रही है।
धरोहर को सहेजने का प्रयास
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि एतिहासिक धरोहर को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है। चौपाल की मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए सहमति मिल गई है।