फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: 'Ravana' of Muzaffarnagar committed suicide, shot himself near the temple with an illegal pistol

UP: मुजफ्फरनगर के 'रावण' ने कर ली आत्महत्या, अवैध पिस्टल से कनपटी से सटाकर मारी गोली

Mon, 14 Apr 2025 09:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 14 Apr 2025 09:32 PM IST
सार

सरिया व्यापारी अमित भारद्वाज (50) ने घर के अपने कमरे में सुसाइड किया। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल बरामद किया है। अमित 15 सालों से रामलीला में रावण का रोल करते आ रहे थे और अच्छे कलाकार थे। 

विज्ञापन
UP: 'Ravana' of Muzaffarnagar committed suicide, shot himself near the temple with an illegal pistol
अमित भारद्वाज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के अमित विहार कूकड़ा निवासी सरिया व्यापारी अमित भारद्वाज (50) ने अपने घर पर अवैध पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। वह नई मंडी पटेलनगर रामलीला के निदेशक होने के साथ ही रावण का रोल अदा करते थे। पुलिस ने पिस्टल कब्जे में ले ली है। मौके से फोरेंसिक टीम को एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

 

नई मंडी के कूकड़ा अमित विहार में रहने वाले अमित भारद्वाज पिछले 15 साल से रामलीला में रावण का रोल करते आ रहे थे। उन्होंने राजवंश स्कूल के पास गोरा बिल्डिंग मटेरियल के नाम से सरिया की दुकान कर रखी थी। बेटी तनिषा जालंधर से बी-टेक की शिक्षा प्राप्त कर रही है और बेटा तनिष्क उनके साथ दुकान पर बैठता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर वह रोजाना की तरह दुकान से घर आए। उस समय घर पर उनकी पत्नी, बेटा, बेटी, हरिद्वार में रहने वाला उनका छोटा भाई अंशु अपने परिवार के साथ मौजूद था। घर आने के बाद उन्होंने सभी से बातचीत की और इसके बाद ड्राइंग रूम में चले गए।
 
विज्ञापन

20 सेकेंड में घर में छा गया शोक
अमित भारद्वाज को ड्राइंग रूम में गए हुए 20 सेकेंड ही गुजरे थे, तभी परिजनों को ड्राइंग रूम से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जाकर देखा तो अमित भारद्वाज खून से लथपथ पड़े मिले। उन्होंने कनपटी पर सटाकर गोली मारी। परिजन उन्हें तुरंत ही इवान अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

उधर, सूचना पाकर नई मंडी कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे को सील कर जांच-पड़ताल की। पुलिस को एक खोखा पड़ा मिला। पुलिस ने पिस्टल कब्जे में ले ली। अमित भारद्वाज की मौत की सूचना पाकर समाजसेवी मनीष चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। सीओ नई मंडी रुपाली रॉय का कहना है कि अमित के ऐसा कदम उठाने के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चला है।
 

रामलीला के मंचन से जुड़ा रहा परिवार
जानकार लोगों ने बताया कि नई मंडी पटेलनगर में रामलीला को अमित भारद्वाज के बाबा रामेश्वर शर्मा ने शुरू कराया था। उनके बाद अमित के पिता और अब अमित भी रामलीला से जुड़े थे, उनकी मौत से शोक है। अमित को लोग मुजफ्फरनगर के रावण के नाम से भी जानते थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed