Murder: जिगर के टुकड़े ने खून से रंगे हाथ, पिता को उतारा मौत के घाट, लाश देख कांप उठा बेटी का दिल
Muzaffarnagar Murder Case : जिगर के टुकड़े ने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, लहूलुहान हालत में पिता की लाश देखकर बेटी का दिल कांप उठा। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत फैल गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में मुआवजे की राशि को लेकर इकलौते बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बहन को तमंचे से डराकर कमरे में बंद कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।
मृतक शिवराज के हिस्से में लगभग चौदह बीघा जमीन थी, जिसमें से चार बीघा जमीन ग्रीन कॉरिडोर में अधिग्रहित कर ली गई थी। इसका लाखों रुपया मुआवजा मिला था। इसी रकम को लेकर बाप-बेटे में विवाद रहता था। सोमवार रात मुआवजे की रकम शिवराज की हत्या का कारण बन गई। पैसा देने से इन्कार करने पर गुस्साए बेटे ने पिता की हत्या कर दी।
मृतक शिवराज की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो गई थी। घर पर शिवराज अपने इकलौते बेटे सूरज व नाबालिग बेटी के साथ रहता था। शिवराज की जमीन हाईवे पर अधिग्रहित कर ली गई तो उसके पास लाखों रुपये मुआवजे के आ गए। बीए की शिक्षा प्राप्त सूरज पिता के साथ ही खेती करता था।
आरोप है कि वह अपने पिता से आए दिन बहाने बनाकर पैसे मांगता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात शिवराज ने पैसा देने से इन्कार किया तो यह बात सूरज को नागवार गुजरी। उसने पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया।
दिन निकलने पर बेटी ने दी जानकारी
मां की मौत के बाद भाई व पिता के साथ अकेली रहने वाली मृतक की नाबालिग बेटी डर गई थी। इसके बाद उसे भाई ने कमरे में बंद कर चुप बैठने की धमकी दे डाली तो वह सहम गई। पूरी रात चुप बैठी रही। सुबह कमरे से बाहर निकली और चाचा के घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी।
हत्या में पहले जेल जा चुका है आरोपी बेटा
थाना प्रभारी सत्य नारायण दहिया ने बताया कि आरोपी बेटा सूरज अपराधिक प्रवृत्ति का है। वह वर्ष 2017 में तितावी थाना क्षेत्र में एक हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर
इन्होंने कहा...
बेटे ने लेनदेन के विवाद में पिता की हत्या की है। मृतक के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संजय कुमार, एसपी देहात
यह भी पढ़ें: Meerut: पति ने सुहागरात की वीडियो की वायरल, देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस पर भी लगाया आरोप