फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Nikay Chunav:Muzaffarnagar Khatauli unreserved and reserved for women in Sisauli and Charthawal palika seat

UP Nikay Chunav: मुजफ्फरनगर-खतौली अनारक्षित, सिसौली और चरथावल में महिलाओं के सिर सजेगा ताज

Mon, 05 Dec 2022 07:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Dec 2022 07:19 PM IST
सार

UP Nagar Nikay Chunav: शासन द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका अनारक्षित रहेगी। वहीं नगर पंचायत चरथावल और सिसौली को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav:Muzaffarnagar Khatauli unreserved and reserved for women in Sisauli and Charthawal palika seat
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नगर निगम के महापौर पद, नगर निकाय और नगर पंचायतों की आरक्षण सूची सोमवार को जारी कर दी गई। यहां जानिए पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की हर सीट का अपडेट-  

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर और खतौली अनारक्षित, सिसौली- चरथावल में महिलाओं के सिर सजेगा ताज
निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के आरक्षण को प्रस्तावित कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका अनारक्षित रहेगी, जबकि नगर पंचायत चरथावल और सिसौली को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। दोनों जगह चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों को अब परिवार की महिलाओं के भरोसे मैदान में उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन


निकाय चुनाव का वार्ड आरक्षण पहले ही घोषित हो चुका है। सोमवार को अध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। जिले की दोनों पालिकाओं को अनारक्षित वर्ग में रखा गया है, जिससे टिकट के दावेदारों को बड़ी राहत मिलेगी। मुजफ्फरनगर शहर और खतौली को अनारक्षित किए जाने से टिकट के दावेदार बढ़ जाएंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी सिसौली को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जिससे यहां चुनाव की तैयारी कर रहे पुरुष दावेदारों को जोर का झटका लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: आरक्षण सूची जारी, मेरठ में OBC वर्ग को मौका, सहारनपुर में महिला होगी दावेदार, देखें पूरी लिस्ट

इस बार यहां आरक्षण में बदलाव की संभावना थी। चरथावल भी महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जबकि नगर पंचायत भोकरहेड़ी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। जिले में नगर पंचायत जानसठ, मीरापुर, पुरकाजी, बुढ़ाना और शाहपुर को भी अनारक्षित वर्ग में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed