फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav: Reservation list released for the post of mayor and president

निकाय चुनाव: आरक्षण सूची जारी, मेरठ में OBC वर्ग को मौका, सहारनपुर में महिला होगी दावेदार, देखें पूरी लिस्ट

Mon, 05 Dec 2022 05:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Dec 2022 05:35 PM IST
सार

शासन द्वारा महापौर पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई। पहले शनिवार में सूची जारी होनी थी लेकिन अब खतौली चुनाव के बाद सोमवार को सूची जारी दी गई। यहां देखिए पूरी लिस्ट-

विज्ञापन
Nikay Chunav: Reservation list released for the post of mayor and president
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। सोमवार शाम को आरक्षण सूची जारी की गई। कई दावेदारों को मायूसी हाथ लगी तो कई दावेदारों की उम्मीदों को पंख लग गए। नगर निगम के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत चेयरमैन पद का आरक्षण जारी किया गया है। इसके बाद ही सभी दल अपने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेंगे। सभी दलों में टिकट मांगने वालों की भरमार है।

विज्ञापन


मेरठ महापौर सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, सामान्य वर्ग के नेताओं को झटका 
मेरठ महापौर सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। सीट के आरक्षण के बाद सामान्य वर्ग के नेताओं को झटका लगा है। मेरठ में भाजपा से दर्जनों नेता टिकट की दौड़ में थे।
विज्ञापन


2017 में मेरठ नगर निगम की सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। बसपा से चुनाव लड़ी सुनीता वर्मा ने कांता कर्दम को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया था। उस समय सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित थी। इस बार भाजपा इस सीट को हर हाल में जीतने की कवायद में जुटी है। इस बार सीट के पहले से ही ओबीसी या सामान्य कोटे में जाने की संभावना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोमवार को आरक्षण पर मुहर लग गई है। अब मेरठ में महापौर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित कर दी गई है। सीट ओबीसी होने के बाद पंजाबी समाज, जैन समाज, वैश्य, ब्राहमण, त्यागी, राजपूत समाज के नेताओं को झटका लगा है।


निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को शासन ने महापौर सीट के लिए आरक्षण जारी कर दिया। 



शनिवार शाम तीन बजे नगर विकास मंत्री एके शर्मा लखनऊ लोकभवन मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से वार्ता करके नगर निगम के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत चेयरमैन पद के आरक्षण की घोषणा करने वाले थे, लेकिन दोपहर बाद इसे स्थगित कर दिया गया। रविवार को भी लोग आरक्षण सूची का इंतजार करते रहे। वहीं  खतौली में उपचुनाव के बाद आज शाम को आरक्षण जारी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed