{"_id":"61d5ccb2b953d65cc356b350","slug":"up-news-police-has-a-case-filed-against-two-women-in-a-religious-change-case-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन का मामला: उकसाने के आरोप में दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन का मामला: उकसाने के आरोप में दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 05 Jan 2022 10:22 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:22 PM IST
सार
धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के मामले में दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मजिस्ट्रेट ने विवेचक को बुलाकर जानकारी ली।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दो महिलाओं पर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। एक महिला ने आरोपी दोनों महिलाओं पर धर्म परिवर्तन कराने के लिए उकसाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अमित विहार कूकड़ा निवासी महिला बोबी ने मंडी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके दो बेटे हैं। पति मजदूरी करते हैं। 25 दिसंबर को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान कल्पना, सीमा घर आई। दोनों धर्म परिवर्तन के बारे में बताने लगी। पीड़िता ने इस बारे में अपने बेटों और पति को बताया तो उन्होंने विरोध जताया। पीड़िता ने मंडी पुलिस को मामले में तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खुलासा: अखिलेश यादव के दरबार में अजय की होती थी सीधे एंट्री, दूधिया से बिल्डर बने चौधरी की ऐसी चमकी किस्मत
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट ने विवेचक को बुलाकर ली थी जानकारी
यदि सूत्रों की माने, तो जब मंडी पुलिस ने दोनों महिलाओं का शांति भंग की आशंका में चालान किया था, तब उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने महिलाओं का चालान करने वाले विवेचक दरोगा को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली थी और महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेजने के निर्देश दिए थे।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट