{"_id":"61d48b2eb27d702e3c2b9f0c","slug":"up-news-minister-sanjeev-balyan-has-responded-to-rakesh-tikait-tweet-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टिकैत के ट्वीट पर मंत्री का जवाब, आस्ट्रेलिया से समझौते वाले सवाल पर संजीव बालियान ने साफ की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टिकैत के ट्वीट पर मंत्री का जवाब, आस्ट्रेलिया से समझौते वाले सवाल पर संजीव बालियान ने साफ की तस्वीर
Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
सार
केंद्रीय पशुधन मंत्री संजीव बालियान ने ट्विटर पर राकेश टिकैत के ट्वीट का जवाब दिया है। उन्होंने आस्ट्रेलिया से समझौता होने के सवाल पर तस्वीर साफ की है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत और संजीव बालियान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आस्ट्रेलिया से समझौते को लेकर किए गए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के ट्वीट पर केंद्रीय पशुधन मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने जवाब में कहा कि ऐसा कोई समझौता नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार के लिए किसानों के हित सर्वोपरि हैं। यह उनके मंत्रालय का मामला है और ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘सरकार आस्ट्रेलिया के साथ दूध खरीदने को लेकर अगले माह समझौता करने जा रही है, जिसके तहत 20-22 रुपये प्रति लीटर दूध बेचने की योजना है’। टिकैत ने अन्य कई मंचों पर भी इस बात को उठाया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
विज्ञापन
मंगलवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस ट्वीट पर ट्वीट से ही जवाब दिया है। उनका कहना है कि ‘पशुपालन और डेयरी विभाग के पास आस्ट्रेलिया के साथ भारत में डेयरी उत्पादों के आयात पर किसी भी शुल्क रियायत का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सरकार के लिए किसानों के हित सर्वोपरि हैं’। बालियान ने बताया कि किसानों के हितों की अनदेखी सरकार की ओर से नहीं की जाएगी। इस तरह का कोई प्रस्ताव अभी तक मंत्रालय में पास नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो