फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Muzaffarnagar police busted 32 lakh cheating gang in the name of government job, four arrested

UP: मुजफ्फरनगर पुलिस ने  सरकारी नौकरी के नाम पर 32 लाख ठगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार 

Tue, 24 May 2022 04:38 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 May 2022 04:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना राशिद है। विश्वास कराने के लिए ठग गिरोह ने सभी युवकों से रकम लेने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। उन्हें लखनऊ हजरतगंज डाकखाने में ले गए।

विज्ञापन
UP: Muzaffarnagar police busted 32 lakh cheating gang in the name of government job, four arrested
- फोटो : Social Media

विस्तार

सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्होंने छह युवकों को बाकायदा लखनऊ ले जाकर डाकखाने में काम दिलाया और 32 लाख ठग लिए। फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने की पोल खुली तो पीड़ितों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन


एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने थाना सिविल लाइन में पत्रकारों को बताया कि सरकुलर रोड पर अंकुर शर्मा सीएम क्लासेस के नाम से कोचिंग सेंटर चलाता था। सेंटर संचालक के पास इंद्रा नगर लखनऊ निवासी राशिद आकर मिला और उसने युवकों को सिंचाई, डाक, भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने के बारे में बातचीत की। शत प्रतिशत नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया, तब छह युवकों ने राशिद से संपर्क किया। इसके बाद ठगी की गई।
विज्ञापन


इस तरह की ठगी...
गिरोह का सरगना राशिद है। विश्वास कराने के लिए ठग गिरोह ने सभी युवकों से रकम लेने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। उन्हें लखनऊ हजरतगंज डाकखाने में ले गए। वहां सभी को नौकरी पर रखवा दिया। यह संविदा की एक माह की नौकरी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समय समाप्त होने पर पता चला तो ठगी की पोल खुल गई। राशिद युवकों को फंसाता था। रोहित फर्जी कागजात बनाता था। लक्खी और अंकित ने ट्रेनिंग के नाम पर युवकों को एक माह की संविदा की नौकरी पर हजरतगंज डाकखाने में रखवा दिया। पीड़ित युवकों के खाते में बतौर वेतन कुछ रकम भी डाली। यह गिरोह मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मैनपुरी, एटा आदि क्षेत्रों में सक्रिय था।

यह भी पढ़ें: Weather: आंधी-बारिश से तबाही, बिजली आपूर्ति हुई ठप, पेड़ और खंभे धराशाई, देखें तस्वीरें

इनसे की धोखाधड़ी
-तन्मय पंवार, निवासी नंगला खेपड़, थाना मीरापुर से 5.40 लाख रुपये वसूले
-हितेश कुमार, निवासी हाशमपुर, थाना रामराज से साढ़े छह लाख रुपये
-हिमांशु तोमर, निवासी हाशमपुर, थाना रामराज से साढ़े चार लाख रुपये
-अनिल कुमार, निवासी खलवाडा, खतौली से साढ़े चार लाख रुपये
-अकुंश, निवासी गगौल, परतापुर से छह लाख
-शिवम गर्ग, निवासी वकील रोड, नई मंडी मुजफ्फरनगर से सात लाख रुपये

ये हुए गिरफ्तार
-मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मद नत्थू, निवासी इंद्रानगर लखनऊ।
-रोहित पुत्र राजकुमार, निवासी मछली फाटक कालोनी, ठाकुरगंज लखनऊ।
-लक्खी पांडेय पुत्र आनंद पांडेय, निवासी टूडा कॉलोनी, तेज बाग, थाना पीजीआई लखनऊ।
-अंकित वर्मा पुत्र संतराम वर्मा, निवासी ग्राम करपिया, थाना मंसूरी, बाराबंकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed