फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather: आंधी-बारिश से तबाही, बिजली आपूर्ति हुई ठप, पेड़ और खंभे धराशाई, देखें तस्वीरें

Tue, 24 May 2022 01:56 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 May 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
Weather: Destruction due to storm and rain, power supply of hundreds of village stalled, trees and pillars collapsed
यूपी में आंधी बारिश से तबाही - फोटो : amar ujala

सोमवार सुबह चार बजे आई आंधी और बारिश में शहर से गांवों तक बिजली आपूर्ति धड़ाम हो गई। शहर के दो दर्जन से ज्यादा बिजलीघरों की 33/11 केवी की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। बिजली गुल होने से शहरवासियों को सुबह का पानी भी नहीं मिल सका। शहर में तो 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई, लेकिन देेहात की बिजली देर रात तक पटरी से उतरी हुई थी। शहर के कई इलाकों में औसतन 9 घंटे तक बिजली नहीं मिली। वहीं नौचंदी मेला स्थल पर भी पानी भर गया।



पूरे शहर में 300 से ज्यादा फाल्ट होने के चलते लाइनमैनों को बारिश में ही मैदान में उतरना पड़ा। अधिकारियों की निगरानी में सुबह दस बजे तक अधिकतर बिजलीघर चालू हो गए थे, लेकिन 20 फीसदी फीडरों की आपूर्ति दोपहर एक बजे तक चालू हो सकी। बिजली गुल होने से शहर के कई इलाकों में पानी भी नहीं मिल सका। खैरनगर निवासी साबिर नवाज बरनी ने बताया कि कोटला में सुबह दस बजे और खैरनगर में दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। के ब्लाक शास्त्रीनगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे की गई बिजली 11 बजे आई। बिजली नहीं होने से पानी भी नहीं आया। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि बारिश और आंधी में सबसे ज्यादा नुकसान लाइनों को पहुंचा। कई जगह पेड़ और टहनियां गिरने से लाइन और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। 

Weather: Destruction due to storm and rain, power supply of hundreds of village stalled, trees and pillars collapsed
गिरे पेड़ों को हटाती पुलिस - फोटो : amar ujala

इन इलाकों में ज्यादा संकट 
आंधी और बारिश के चलते 33 केवी जागृति विहार, मेडिकल, हापुड़ रोड, काजीपुर, लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, लिसाड़ी रोड, नौचंदी, रंगोली, यूनिवर्सिटी रोड, मंगल पांडेय नगर, गंगानगर वन और गंगानगर टू, अमन विहार, अम्हैड़ा, बेगमपुल, रेलवे रोड, टाउन हाल, पीएल शर्मा, लेडीज पार्क, सदर बाजार, कंकरखेड़ा, पुराना आरटीओ, मलियाना और रोहटा रोड आदि बिजलीघरों की 33 केवी से लेकर 11 केवी लाइनों पर कहीं पेड़ गिर गए तो तो कहीं डाल टूटकर गिर गई। इससे बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई।

Weather: Destruction due to storm and rain, power supply of hundreds of village stalled, trees and pillars collapsed
सड़क पर जलभराव - फोटो : amar ujala

सफाई के दावों की खुली पोल सड़कों पर आए नाले 
बारिश ने नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। माधवपुरम, लिसाड़ी रोड, ब्रहमपुरी, भुमियापुल के पास, मोहकमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, इस्लामाबाद, बुनकर नगर, प्रहलादनगर आदि इलाकों में नाले सड़कों पर ही बहने लगे। हापुड़ रोड पुराने कमेले के पास ओडियन नाले की पुलिया निर्माण के चलते ओडियन नाले की गंदगी आसपास के इलाकों में पहुंच गई। आबूनाले की सफाई के दावे भी हवाई निकले। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेन्द्र सिंह ने कहा कि सैनिक विहार, माधवपुरम जैसे कुछ इलाकों में जलभराव की शिकायत आई थी जिसका पंप लगाकर समाधान करा दिया है। नाला सफाई के लिए प्रत्येक इंस्पेक्टर को तीन तीन पोर्कलेन मशीनें दी गई हैं। कुछ नालों की सफाई में अतिक्रमण आड़े आ रहा है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather: Destruction due to storm and rain, power supply of hundreds of village stalled, trees and pillars collapsed
आंधी में गिरे आम - फोटो : amar ujala

आंधी से आम के बागों में 12 फीसदी नुकसान 
सोमवार को हुई बारिश से जहां फसलों को संजीवनी मिली है वहीं आंधी ने बागबानों को बड़ा झटका दिया है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद कराए गए सर्वे में आम की फसल को 12 फीसदी नुकसान सामने आया है। नुकसान की रिपोर्ट बनाकर लखनऊ भेज दी है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ आर सेंगर का कहना है कि बाकी फसलों को बारिश से लाभ होगा। 


 
विज्ञापन
Weather: Destruction due to storm and rain, power supply of hundreds of village stalled, trees and pillars collapsed
यूपी में बारिश - फोटो : amar ujala

शामली में बारिश ने जमकर मचाई तबाही
शामली जिले में सोमवार तड़के आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। जिले में करीब 300 पेड़ उखड़ गए। 180 विद्युत खंभे और लाइन क्षतिग्रस्त हो गए। शहर समेत 230 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्रों में पेयजल संकट हो गया। कई गांवों में रात 10 बजे  के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई, शहर की आपूर्ति 12 घंटे बाद सुचारू हुई। चौसाना में छत गिरने से दो पशुओं की मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed