फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Mission 2022: former chief minister Akhilesh Yadav reached in Muzaffarnagar and targeted yogi government

मिशन 2022: भाजपा सरकार पर खूब गरजे अखिलेश, बोले- योगी खुद पलायन करके यहां आए, यूपी पुलिस पर उठाए सवाल

Thu, 11 Nov 2021 02:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Nov 2021 02:18 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर पहुंचे अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि यूपी में पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
UP Mission 2022: former chief minister Akhilesh Yadav reached in Muzaffarnagar and targeted yogi government
अखिलेश यादव। - फोटो : ANI

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा व योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ठोको नीति पर काम कर रही है। सपा सरकार बनते ही पिछड़ों की गिनती कराई जाएगी। जल्द ही सपा का कई दलों से गठबंधन होगा। भाजपा ने सिर्फ महंगाई बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ को बाबा मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि वे खुद पलायन कर उत्तराखंड से यहां आए हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली भी महंगी कर दी है। सपा सरकार बनेगी तो सिंचाई मुफ्त की जाएगी। भाजपा विकास के नाम पर रंग और नाम बदल रही है। उन्होंने कहा खाद पर भी महंगाई बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें

उन्होंने कहा कि सीएम कहते रहते हैं कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी है लेकिन, मैं कई उदाहरण दे सकता हूं कि कैसे भाजपा सरकार के तहत निर्दोष लोग मारे गए। अखिलेश यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक युवक को पुलिस ने उठा लिया और पीट-पीट कर मार डाला। यूपी में भाजपा सरकार में हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। उन्होंने यूपी पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं।

बता दें कि अखिलेश यादव आज यानी गुरुवार को मुजफ्फरनगर में कश्यप महासम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे हैं। इस महासम्मेलन में बड़ी संख्या में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। बुढ़ाना में आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन में बुढ़ाना, चरथावल और शामली विधानसभा क्षेत्र से समर्थक पहुंचे हैं। मंच पर पूर्व गन्ना राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, एमएलसी रामकुमार कश्यप, संयोजक सुधाकर कश्यप अतुल प्रधान मौजूद हैं। इससे पहले बुधवार देर रात तक सपा व कश्यप नेता महासम्मेलन की सफलता के लिए कश्यप व सपा नेता जी-जान से जनसंपर्क में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

जिले में तीन स्थानों पर पार्किंग 
कश्यप महासम्मेलन में आने वाले वाहनों के लिए तीन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सीओ विनय गौतम ने बताया कि आने वाली भीड़ को लेकर उन्होंने बड़ौत रोड, कांधला रोड़ व गऊशाला रोड पर पार्किंग स्थल बनाए हैं। उन्होंने बताया कि कस्बे से गुजरने वाले ट्रैफिक का रूट डायवर्जन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed