फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Kiln owner of Meerut and Saharanpur division surrounded BJP office, said - only CM will solve the problem

UP: मेरठ और सहारनपुर मंडल के भट्ठा मालिकों ने घेरा भाजपा कार्यालय, बोले- सीएम ही करेंगे समाधान, ये है मामला

Mon, 03 Nov 2025 12:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 03 Nov 2025 12:09 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: प्रदेश में भट्ठों के मासिक सर्वे का आदेश दिया गया है। इसके विरोध में भट्टा संचालकों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल उनके बीच पहुंचे और सीएम से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
UP: Kiln owner of Meerut and Saharanpur division surrounded BJP office, said - only CM will solve the problem
भट्ठा मालिकों के बीच पहुंचे कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य कर विभाग के मासिक सर्वेक्षण के विरोध में मेरठ और सहारनपुर मंडल के ईंट भट्ठा मालिक ने भाजपा कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भट्ठा उद्योग को बेहतर नियमों की जरूरत है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भट्ठा मालिकों के बीच पहुंचे और समस्या के समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने की बात कही।
विज्ञापन

 

राज्य जीएसटी विभाग की ओर से हर माह ईंट-भट्ठों का सर्वेक्षण कराए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के विरोध में आंदोलन जन कल्याण के संयोजक और ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद बालियान के नेतृत्व में गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर ईंट-भट्ठा स्वामियों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भट्ठों के सर्वे पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल से कहा कि शनिवार रात प्रमुख सचिव को समस्या से अवगत कराया। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए प्रतिनिधिमंडल में शामिल ईंटभट्ठा स्वामियों के नाम मांगे। उनके आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
 
विज्ञापन

संचालन समिति महामंत्री बलराम तायल ने किया। इस मौके पर सतीश गुप्ता, संजय गोदावरी, संरक्षक कृष्ण त्यागी, जितेंद्र सिंह, बिजनौर से जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह, अनिल प्रमुख, अजीम नगीना, हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजीव गोयल, अमित कुमार, संतर पाल सिंह शामिल रहे।
 

मुख्यमंत्री ही कर सकते हैं समाधान : बालियान
आंदोलन जन कल्याण के संयोजक और ईंट निर्माता कल्याण समिति अध्यक्ष प्रमोद बालियान ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा समस्याओं को सुनकर समाधान करते हैं। कोविड -19 के समय का जिक्र करते हए कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक जिले से शिकायत मिलने के बाद प्रदेश की चीनी मिलों और ईंट भट्ठों को चलते रहने का आदेश जारी कर दिया था। इस प्रकरण का समाधान भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed