फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP House and Hyderabad House victorious in Kabaddi

कबड्डी में यूपी हाउस एवं हैदराबाद हाउस विजयी

Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
UP House and Hyderabad House victorious in Kabaddi
एसवीएम मॉडल स्कूल बचीटी में कबड्डी में दमखम दिखाते छात्र - फोटो : DEVBAND
कबड्डी में यूपी हाउस एवं हैदराबाद हाउस विजयी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल बचीटी में शनिवार को कबड्डी, रस्साकसी, दौड़ और खो-खो समेत अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।

प्रतियोगिता के तहत कबड्डी का पहला मैच यूपी हाउस और पंजाब इलेवन के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिसमें यूपी हाउस ने पंजाब इलेवन को 20-21 के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच हैदराबाद हाउस व पटना हाउस के बीच हुआ। इसमें हैदराबाद की टीम ने पटना हाउस को 15-6 अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। संयोजक मास्टर मुकेश लांबा ने बताया बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुहेल प्रथम व अर्सलान द्वितीय स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में वाहिद त्यागी, आर्यन त्यागी और सारिक अपने-अपने ग्रुप में प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा रस्साकसी के पुरुष वर्ग में फैसल त्यागी की टीम विजयी रही। जबकि बालिका वर्ग में प्रीति की टीम ने जीत हासिल की। प्रबंधक प्रशांत त्यागी और प्रधानाचार्य मीनू त्यागी ने विजेता टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शुभम त्यागी, अनूप कुमार, अंकित कुमार, साक्षी त्यागी मनीषा वर्मा, संदीप नौटियाल, सोनी बर्मन, अंकित नौटियाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed