फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: History Sheeter Faizan injured and arrested in police encounter in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर फैजान को लगी गोली, पुलिस ने किया अरेस्ट, तमंचा-कारतूस बरामद

Tue, 06 Jun 2023 10:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Jun 2023 10:04 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर फैजान घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन
UP: History Sheeter Faizan injured and arrested in police encounter in Muzaffarnagar
हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में शाहपुर रोड से पीनना जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाश और शहर कोतवाली पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बघरा निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश फैजान पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई हैं। बताया गया कि उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह की टीम ने घेराबंदी की तो बदमाश अपनी बाइक सड़क पर छोड़ कर गन्ने के खेत में जा घुसा। जवाबी कार्रवाई में वह पुलिस की गोली पैर में लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तमंचा व कारतूस कब्जे में ले लिया। उसकी बाइक भी बरामद कर ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: टिकैत का एलान- नहीं छोड़े हरियाणा के किसान तो करेंगे आंदोलन, बोले- न्याय की आवाज को लाठी से दबा रही सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल बदमाश पर हत्या डकैती सहित विभिन्न धाराओं के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे यूपी के गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में दर्ज हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। वह वर्तमान में न्याजुपुरा में रहता था। उसके खिलाफ मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें: UP: पहले खींचा महिला का बुर्का, फिर बीच सड़क पर बदसलूकी, चिल्लाती रही पीड़िता, पर युवकों को नहीं आया तरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed