फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Governor Anandiben Patel interacted with Anganwadis in Muzaffarnagar, says be aware to stop wastage of water and electricity

मुजफ्फरनगर: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आंगनबाड़ियों से किया संवाद, कहा-बिजली-पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनें जागरूक

Thu, 12 May 2022 11:57 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 May 2022 11:57 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत सभागार में आंगनबाड़ियों के साथ संवाद करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि भारत जब तक विश्व गुरु नहीं बन सकता तब तक बच्चों की सेहत और शिक्षा पर पूर्ण रूप से ध्यान नहीं दिया जाता।

विज्ञापन
UP Governor Anandiben Patel interacted with Anganwadis in Muzaffarnagar, says be aware to stop wastage of water and electricity
राज्यपाल आनंद बेन पटेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को मुजफ्फरनगर पहुंची। यहां उन्होंने जिला पंचायत सभागार में आंगनबाड़ियों के साथ संवाद किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल मौजूद रहे।  राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि पानी और बिजली की बर्बादी रोकने को हम सभी को जागरूक होना होगा।

विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में उन्होंने कहा कि भारत जब तक विश्व गुरु नहीं बन सकता तब तक बच्चों की सेहत और शिक्षा पर पूर्ण रूप से ध्यान नहीं दिया जाता। इसी उद्देश्य के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों को समृद्ध करने की मुहिम चलाई गई है। इसमें विश्वविद्यालय, कॉलेज और उद्यमियों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: देह व्यापार के लिए बदनाम कबाड़ी बाजार की बदलेगी सूरत, हाईकोर्ट ने बंद कराए थे 58 कोठे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां से प्रण लेकर जाए कि बिजली, पानी को बचाना है। अधिकारी कार्यक्रम में एक लीटर की बोतल के बजाय 100 एमएल की बोतल का प्रयोग करें। जितने पानी क जरूरत हो उतना ही प्रयोग करना चाहिए। साथ ही मीटिंग खत्म होने के बाद बिजली के पंखे, एसी तत्काल बंद होने चाहिए। घरों में भी इसी प्रकार की व्यवस्था होनी चाहिए।


कहा कि सभी प्रधान केंद्रों को गुड़, गन्ना आदि उपलब्ध कराएं। सभी प्रधान संकल्प लें कि अपने गांव को टीबी मुक्त करना है, कुपोषण मुक्त करना है। रोगमुक्त करना है, अशिक्षा का अंधेरा दूर करना है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कुलपति से लेकर शिक्षक, प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ट्रेनिंग की जरूरत है। आज के बच्चे काफी तेज हैं। समय-समय पर जरूरतें बदल रही हैं। इसके चलते प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित चलते रहना चाहिए। इससे व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed