लंबे समय से सुर्खियों में आए और श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम पर भजन तैयार किया गया है। लोक गायिका फरमानी नाज ने बागेश्वर धाम की जय नाम से भजन गाया है। साथ ही इस गीत को अपने यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
UP: फरमानी नाज का नया गाना, सोशल मीडिया पर छाया 'बागेश्वर धाम की जय', पहले भी कई गीत प्रस्तुत कर चुकीं गायिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजन पर श्रद्धालुओं ने रील बनानी शुरू कर दी है। इन्हें बेहद अच्छा रेस्पांस मिला है। कई रील अब तक करोड़ों दर्शक देख चुके हैं।
यह भी पढ़ें: नकली नोटों का मामला: एक्शन में SSP, फरार शाहिद कुरैशी पर घोषित किया 25 हजार का इनाम
हनुमान जी की महिमा का गुणगान
प्रोड्यूसर राहुल मुल्हेड़ा का कहना है कि भजन में भगवान हनुमान जी का गुणगान किया गया है।
इससे पहले भी फरमानी कई हिट भजन प्रस्तुत कर चुकी हैं। आने वाले समय में भी उनका यह प्रयास जारी रहेगा कि अच्छी रचनाएं लोगों तक पहुंचाएं।
यह भी पढ़ें: मेरठ ट्रिपल मर्डर केस: ताजा हुए जख्म, वो काला दिन कभी भूल नहीं पाएंगे परिजन, रूह कंपाने वाली थी ये वारदात