{"_id":"6a9f165fd9370bd2430187d2","slug":"mp-harendra-malik-evaded-the-police-and-reached-saharanpur-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-180121-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सांसद हरेंद्र मलिक पुलिस को चकमा दे सहारनपुर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सांसद हरेंद्र मलिक पुलिस को चकमा दे सहारनपुर पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर सियासी दलों में हलचल है। सोमवार सुबह सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेंद्र मलिक आवास पर पुलिस के पहरे के बावजूद सहारनपुर पहुंच गए।
सांसद के प्रेमपुरी स्थित आवास पर पिछले दो दिनों से पुलिस निगरानी कर रही थी। बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर रविवार रात में वह सहारनपुर के लिए रवाना हुए। वहां सर्किट हाउस पहुंचकर उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ प्रेस वार्ता की। जबकि प्रतिनिधि मंडल में शामिल किए गए पार्टी के अन्य कुछ नेता वहां नहीं पहुंच सके।
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण की घटना के बाद सांसद हरेन्द्र मलिक की ओर से पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ सोमवार को सहारनपुर पहुंचने की घोषणा की गई थी। जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने उनके आवास पर डेरा जमा लिया था। उनकी दिन रात निगरानी की जा रही थी। दो दरोगाा व चार सिपाही वहां तैनात थे।
विज्ञापन
इसके बावजूद सांसद ने सहारनपुर पहुंचकर अन्य नेताओं के साथ मीडिया को संबोधित किया। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी भी शामिल रहे।
सहारनपुर से लौटकर अपने आवास पहुंचे सांसद ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर उनकी आवाज को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने शहर में लगाए गए भड़काऊ पोस्टर पर जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
उधर, सांसद के घर ड्यूटी पर तैनात किए पुलिसकर्मियों से एसएसपी ने पूछताछ की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने जांच शुरू कराई है।