फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mud house collapses in Tissa; family has a narrow escape.

Muzaffarnagar News: तिस्सा में गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार

Tue, 08 Sep 2026 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mud house collapses in Tissa; family has a narrow escape.
गांव तिस्सा में मकान गिरने के बाद नुकसान को देखते पिता पुत्री। स्रोत ग्रामीण। - फोटो : 1
भोपा। गांव तिस्सा में सोमवार सुबह सूरजमल धीमान का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। छत टूटने से घर के अंदर रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान मलबे में दबकर पूरी तरह बर्बाद हो गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उनका परिवार वर्षों से कच्ची ईंटों और लकड़ी की छत वाले जर्जर मकान में रह रहा था। पिछले कई दिनों से हो रही अत्यधिक बारिश के कारण छत से लगातार पानी टपक रहा था। सोमवार सुबह अचानक छत गिरी और उसके साथ ही मकान की दीवारें भी ढह गईं। इस हादसे के बाद पीड़ित की पत्नी शिमला और बेटियां नीतू, अंतिम, मोनिका व जोनिता खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गई हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे प्रधान पति राजेंद्र सिंह, मोनू चौधरी, नीरज पहलवान, ऋषि, जावेद, रामनिवास और संदीप सहित ग्रामीणों ने मौके का मुआयना किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद और आवास सहायता देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed