फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Family going to visit Mata Vaishno Devi buried in landslide, only son dies, tragic accident in Katra

UP: माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया परिवार भूस्खलन में दबा, इकलौते बेटे की मौत, मुजफ्फरनगर में मातम

Tue, 26 Aug 2025 10:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 26 Aug 2025 10:36 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: रामलीला टिल्ला निवासी मिंटू कश्यप अपने परिवार के सदस्यों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। कार्तिक की मौत हो गई, जबकि बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
UP: Family going to visit Mata Vaishno Devi buried in landslide, only son dies, tragic accident in Katra
कार्तिक की फाइल फोटो (सबसे पहले) और क्रमश: संगीता, वैष्णवी, मिंटू और उमंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के रामलीला टिल्ला निवासी निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर मिंटू कश्यप अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए थे। कटड़ा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में परिवार के पांच सदस्य दब गए। हादसे में इकलौते बेटे कार्तिक की मौत हो गई। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से मोबाइल पर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन

 

UP: Family going to visit Mata Vaishno Devi buried in landslide, only son dies, tragic accident in Katra
कार्तिक की फाइल फोटो (सूट में) और बाकी घायल सदस्यों की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से बघरा क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द निवासी इंजीनियर मिंटू कश्यप (46) अपने परिवार के साथ शहर के रामलीला टिल्ला पर रहते हैं। रविवार को वह पत्नी संगीता उर्फ बबली (40), बेटे कार्तिक (22), बेटी उमंग कश्यप (25) और मंसूरपुर निवासी साले की बेटी वैष्णवी (16) के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Family going to visit Mata Vaishno Devi buried in landslide, only son dies, tragic accident in Katra
घर पर मौजूद परिवार के गमजदा सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को परिवार वापस आने के लिए चला था, इसी दौरान हादसा हो गया। परिवार का कहना है कि हादसे में कार्तिक की मौत हो गई। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मिंटू कश्यप के बड़े भाई बाबूराम प्रधान से उनके आवास पर पहुंचकर जानकारी ली। राज्यमंत्री ने बताया कि कार्तिक की मौत की सूचना मिली है। बाकी लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन

UP: Family going to visit Mata Vaishno Devi buried in landslide, only son dies, tragic accident in Katra
घर पर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
देश का नाम रोशन करना चाहता था कार्तिक
शहर की जगदंबा कंपनी में नौकरी करने वाले मिंटू कश्यप इन दिनों छत्तीसगढ़ में फैक्टरी लगाने का कार्य कर रहे थे। वह बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर कार्यरत थे। उनका इकलौता बेटा कार्तिक क्रिकेट का होनहार खिलाड़ी था और देहरादून में रहकर अभ्यास करता था। देश के लिए क्रिकेट खेलने की तमन्ना थी। इसके अलावा परिवार की बेटी उमंग कश्यप मेरठ से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

UP: Family going to visit Mata Vaishno Devi buried in landslide, only son dies, tragic accident in Katra
परिजनों को सांत्वना देते कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
घर पर पहुंचे सैकड़ों लोग, सांत्वना दी
हादसे की जानकारी मिलते ही रामलीला टिल्ला स्थित आवास पर सैकड़ों लोग पहुंच गए। अलीपुर खुर्द, बघरा के अलावा रिश्तेदार भी पहुंचने शुरू हो गए। शहर के परिचितों का भी जमावड़ा लगा गया। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने भी परिवार की कुशलक्षेम जानी।

मंसूरपुर की रहने वाली है वैष्णवी
इंजीनियर का परिवार दर्शन के लिए जाने लगा तो मंसूरपुर में रह रहे साले दीपक की बेटी वैष्णवी भी चली गई। हादसे में वह भी दब गई है। उसके पिता चीनी मिल में कार्यरत हैं।
 

परिवार पर टूटा गम का पहाड़ : बाबूराम
अलीपुर खुर्द तिरपड़ी निवासी बाबूराम प्रधान का कहना है कि शाम के समय हादसे की जानकारी मिली थी। छोटे भाई ने कॉल कर उन्हें बताया। साथ ही यह भी बताया कि भतीजा कार्तिक नहीं रहा। परिवार के लिए यह बेहद दुख की घड़ी है।
 

राज्यपाल से की गई बात : अग्रवाल
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हादसा दुखद है। राज्यपाल मनोज सिन्हा से संपर्क किया गया है। शहर के परिवार की जानकारी उन्हें दी गई और बेहतर से बेहतर उपचार कराने की मांग भी रखी गई है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed