फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Election: Rajya Sabha MP Shiv Sena leader Sanjay Raut and Rakesh Tikait will meet in Muzaffarnagar

मिशन 2022: शिवसेना नेता संजय राउत ने मांगा किसानों का समर्थन, टिकैत ने कहा चुनाव से रहेंगे दूर

Thu, 13 Jan 2022 12:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jan 2022 12:45 PM IST
सार

राकेश टिकैत और राज्यसभा सांसद व शिवसेना नेता संजय राउत के बीच आज मुजफ्फरनगर में मुलाकात हुई है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात से पश्चिमी यूपी के समीकरण और बदल सकते हैं।

विज्ञापन
UP Election: Rajya Sabha MP Shiv Sena leader Sanjay Raut and Rakesh Tikait will meet in Muzaffarnagar
राकेश टिकैत और शिवसेना नेता संजय राउत की मुलाकात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यसभा सांसद व शिवसेना नेता संजय राउत और भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के बीच गुरुवार को मुजफ्फरनगर में मुलाकात हुई। बताया गया कि दोपहर 12 बजे टिकैत के आवास पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा सकती है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन


राउत ने बुधवार को कहा था, ‘यह सिर्फ शुरुआत है और उत्तर प्रदेश में राजनीति बदलने वाली है, हमारी लड़ाई बीजेपी के नोट से है। शिवसेना आम जनता की पार्टी है। हम लोगों से कहना चाहते हैं कि धन के लालच में नहीं पड़ें। शिवसेना उत्तर प्रदेश में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने गुरुवार को भाकियू नेता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात की। राउत ने कहा कि यूपी और महाराष्ट्र में उन्हें किसानों का समर्थन चाहिए। किसानों के समर्थन से इस बार यूपी में बदलाव होगा। अयोध्या में भी पार्टी उम्मीदवार उतारेगी। वह चौधरी राकेश टिकैत से मिलने आए हैं। किसी तरह की राजनीतिक मुलाकात नहीं है। लंबे किसान आंदोलन के बाद पहली पार उनका अभिनंदन करने पहुंचे हैं। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि उनका परिवार राजनीति से दूर है। उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी मोबाइल कॉल के जरिए राकेश टिकैत से बात की और किसानों के मुद्दे पर दोनों में लंबी बातचीत हुई। टिकैत ने बताया कि वह जल्द ही महाराष्ट्र पहुंचकर शिव सेना सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रही नीतियों को देखेंगे।

50 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिव सेना
संजय राउत ने यह भी कहा कि शिव सेना यूपी में 50 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बार यूपी की विधानसभा में शिव सेना का प्रतिनिधित्व होगा।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed