{"_id":"6ad3cc27dab166a105088660","slug":"two-inter-district-smugglers-arrested-while-transporting-cannabis-worth-30-lakh-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-183336-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 30 लाख का गांजा लेकर जा रहे दो अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 30 लाख का गांजा लेकर जा रहे दो अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऑपरेशन सवेरा के तहत बुढ़ाना पुलिस ने दो अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 65 किलो 970 ग्राम गांजा बरामद किया। बाजार में जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई वर्ना कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक के खिलाफ बरेली में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि 16 अक्तूबर को बुढ़ाना कोतवाली पुलिस खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर बसी गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक हुंडई वर्ना कार को रुकने का इशारा किया गया।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर कार सवारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया 65 किलो 970 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
-- -- -- --
मुरादाबाद की महिला से खरीदकर बेचते थे गांजा
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मुरादाबाद निवासी एक अज्ञात महिला से सस्ते दामों पर गांजा खरीदते थे। इसके बाद अलग-अलग जनपदों में उसे ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे। पुलिस अब गांजे की आपूर्ति करने वाली महिला की पहचान करने के साथ ही तस्करी के नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियां खंगाल रही है।
-- -- -- -- -
मुरादाबाद और बागपत से जुड़े हैं आरोपियों के तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी हरथला, थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद, मूल निवासी ग्राम सुन्ना, थाना कांधला, बागपत और प्रेम सिंह निवासी ग्राम कुचावली, थाना छजलैट, मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम सिंह के खिलाफ वर्ष 2025 में बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाने में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री शामिल रहे।