{"_id":"61e8286ca8a9b97a6e1a8a9e","slug":"up-election-2022-the-villagers-have-protested-against-bjp-candidate-vikram-saini","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध ही विरोध: कहीं भाजपा तो कहीं रालोद प्रत्याशी के खिलाफ प्रदर्शन, अब मुजफ्फरनगर में विक्रम सैनी निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध ही विरोध: कहीं भाजपा तो कहीं रालोद प्रत्याशी के खिलाफ प्रदर्शन, अब मुजफ्फरनगर में विक्रम सैनी निशाने पर
Wed, 19 Jan 2022 08:34 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 19 Jan 2022 08:34 PM IST
सार
प्रत्याशियों के विरोध में जनता खुलकर सामने आ रही है। कहीं भाजपा तो कहीं रालोद के प्रत्याशियों का विरोध किया जा रहा है। अब मुजफ्फरनगर के एक गांव में भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी का विरोध किया गया।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी का विरोध।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में प्रत्याशियों का विरोध थम नहीं रहा है। कहीं रालोद तो कहीं भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया जा रहा है। अब मुजफ्फरनगर से एक मामले सामने आया है। यहां खतौली विधानसभा के गांव मुनव्वरपुर में सैनी समाज द्वारा भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी का विरोध किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: रालोद ने किया बड़ा बदलाव, छपरौली में बदला प्रत्याशी, सिवालखास विधानसभा सीट पर विरोध जारी
विज्ञापन
उधर, मेरठ और बागपत में रालोद के सिवालखास व छपरौली के प्रत्याशी का विरोध किया जा रहा है। हालांकि चौधरी जयंत सिंह ने बुधवार को अपना छपरौली का प्रत्याशी बदल दिया है। लेकिन अभी सिवालखास से हाजी गुलाम मोहम्मद का विरोध जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि चौधरी जयंत सिंह ने छपरौली से पूर्व विधायक वीरपाल राठी की जगह अब प्रो. अजय कुमार को प्रत्याशी बनाया है।
यह भी पढ़ें: कमाल की बात: करोड़पति हैं प्रसन्न चौधरी, फिर भी नाम नहीं कोई वाहन, शपथ पत्र में ऐसे दर्शाया अपनी संपत्ति का ब्योरा