Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inter-caste wedding held with royal grandeur in Reshu Vihar

Muzaffarnagar News: रेशू विहार में राजशाही ठाट-बाट से हुआ अंतरजातीय विवाह

Sun, 22 Nov 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Inter-caste wedding held with royal grandeur in Reshu Vihar
मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग स्थित रेशु एडवरटाइजिंग परिवार की ओर से देव उठावनी एकादशी पर राजशाही ठाट-बाट से से अंतरजातीय विवाह कराया गया। शहर के अलावा दूर-दराज से आए मेहमान शामिल हुए। कन्यादान किया गया और बरातियों का अभिनंदन किया। वर-वधू के परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

उद्यमी सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि नई मंडी के पटेलनगर निवासी सुनील कश्यप की बेटी रिया कश्यप और इसी क्षेत्र के कबीर बुनकर मांगेराम के बेटे रोशन कुमार की शादी उत्साह और उमंग के साथ बैंड-बाजों और संगीत की धुनों के बीच राजशाही ठाट-बाट के साथ कराई गई।
विज्ञापन

समारोह के लिए साज-सज्जा, बैंड-बाजे, सोने-चांदी के गहनों समेत दहेज के लिए सभी आवश्यक घरेलू सामान दिया गया। मंडप, भोजन, मिष्टान्न, मंच एवं लाइट की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधना गर्ग ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार पंडित आशुतोष मिश्रा एवं पंडित अंकुश कौशिक ने किया। इस अवसर पर सहारनपुर से सुशील गुप्ता, अंजू गुप्ता, नोएडा से राजेश अग्रवाल, नोएडा सतीश गोयल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव जैन, ज्ञान कुमार एडवोकेट, अनिल गोयल, तरु, शैल, साधना, डॉ. वंदना जैन और निशा वर्मा मौजूद रहीं।
----
शादी में यहां से आए मेहमान
उद्यमी सत्यप्रकाश रेशू के आवास पर विवाह समारोह में मुंबई, अलीगढ़, मुरादाबाद, नोएडा, मसूरी, देहरादून, भोपाल, ग्वालियर, बिजनौर, मेरठ, शामली, सहारनपुर, रुद्रपुर, हापुड़ और मुजफ्फरनगर से मेहमान एवं श्रद्धालु पहुंचे। ब्रह्मकुमारीज की बहन बबीता के नेतृत्व में आई बहनों ने विवाह समारोह की व्यवस्थाओं को बखूबी संभाले रखा।
-------
भगवान ने हमसे कराया नेक कार्य : रेशू
उद्यमी सत्यप्रकाश रेशू ने कहा कि अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा और कन्या का विवाह कराकर हम किसी पर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं। भगवान राम हमसे नेक कार्य करा रहे हैं और हम करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से हमें भारत सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है।

----
उत्तम भक्त वही, जो भगवान से कुछ नहीं मांगता : शांतनु
फोटो
मुजफ्फरनगर। कथा व्यास शांतनु महाराज ने संदेश दिया कि उत्तम भक्त वही, जो भगवान से कुछ नहीं मांगता। आत्मा की तृप्ति सांसारिक संसाधनों से नहीं होती, बल्कि आत्मा की तृप्ति के लिए पूर्ण परमात्मा की आराधना करना जरूरी है, परमात्मा का मनन करो और ऐसे लोगों का संग करो, जिनका मन भगवान के चरणों में लगा हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed