फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Election 2022: Akhilesh Yadav has a big announce Samajwadi Party will contest elections with alliance

यूपी चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा एलान, गठबंधन में चुनाव लड़ेगी सपा, कई दलों से मिलाएंगे हाथ

Thu, 11 Nov 2021 07:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Nov 2021 07:25 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर की धरती से बड़ा एलान किया है। अखिलेश ने कहा कि सपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कुछ दलों से बात हो चुकी है और कुछ दलों से बात चल रही है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Akhilesh Yadav has a big announce Samajwadi Party will contest elections with alliance
अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कश्यप महासम्मेलन के मंच से पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एलान किया है कि विधानसभा चुनाव में कई दलों के साथ गठबंधन होगा। कुछ दलों से बात हो चुकी है और कुछ दलों से बात चल रही है। 

विज्ञापन


मंच से उन्होंने का कि अभी तो बहुत सारे गठबंधन होने हैं। सपा का गठबंधन होने जा रहा है। कई दलों को साथ लिया है, बहुत जल्द आने वाले समय में अन्य दलों के साथ भी गठबंधन होगा। लगातार सपा लोगों को जोड़ रही हैं। सपा अध्यक्ष के एलान के साथ ही कई अटकलों को विराम लग गया है। रालोद के साथ सपा का गठबंधन तय माना जा रहा है। मंच से कहा गया कि कई क्षेत्रीय दलों को मिलाकर एक मजबूत गठबंधन के साथ चुनाव के मैदान में उतरा जाएगा। गठबंधन बेरोजगारी, महंगाई के नाम पर चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन से टिकटार्थियों की बढ़ेंगी धड़कनें
पूर्व सीएम ने गठबंधन का निर्णायक एलान कर दिया है। ऐसे में सपा से विभिन्न सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहे टिकटार्थियों की धड़कनें भी बढ़नी शुरू हो गई हैं। यही हाल गठबंधन के साथियों का भी होगा।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed