{"_id":"6ac2a4acec1f28ebe704da97","slug":"call-for-jat-reservation-raised-in-budhana-rally-in-bulandshahr-on-october-25-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-182308-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में जाट आरक्षण की हुंकार, 25 अक्तूबर को बुलंदशहर में सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में जाट आरक्षण की हुंकार, 25 अक्तूबर को बुलंदशहर में सभा
विज्ञापन
बुढ़ाना। जाट आरक्षण को लेकर आयोजित मिटिंग में ग्रामीणों की भीड़। संवाद
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल मलिक ने कहा कि समिति राजनीति नहीं करती, सिर्फ आरक्षण की लड़ाई लड़ेगी। आरक्षण के लिए 25 अक्तूबर को बुलंदशहर के नुमाइश मैदान और नवंबर के अंतिम सप्ताह में मथुरा और दिसंबर में बिजनौर में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से रविवार को डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना के मैदान पर सभा का आयोजन किया गया। संयोजक यशपाल मलिक ने कहा कि प्रदेश के जाटों को केंद्र की ओबीसी की सूची में शामिल करने के लिए यह लड़ाई लड़ी जा रही है। वर्ष 2006 से 2014 तक जाट समाज को ओबीसी की सूची में शामिल करने के लिए उन्होंने अन्य संगठन के सहयोग से एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया है।
पांच हजार से ज्यादा जाटों के संगठन हैं। कई नेता अपने संगठन अलग-अलग खड़ा करके नेताओं से अपने संपर्क बनाते हैं। हम लोग ऐसे कार्य नहीं करते, अब दूसरी जनसभा नवंबर में होगी।
विज्ञापन
संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि जाट समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागृत करने के लिए आरक्षण दिलाने का कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी अलमास चौधरी ने कहा कि हमारी लड़ाई सभी धर्म के जाटों के लिए है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष जगतवीर सिंह और समिति के महासचिव बीरपाल राणा ने कहा कि जिलों में संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। अध्यक्षता बीएम अहलावत और संचालक बीरपाल राणा ने किया।
इस मौके पर देवेंद्र अहलावत, सतीश नेहरा, राजकुमार, रोहताश, आलोक, चंद्रपाल, सतीश, बाबा चौधरी, विजय मलिक, योगेंद्र मौजूद रहे।
--
मलिक के साथ कहासुनी पर मंच छोड़ गए मनु दांतल
बुढ़ाना। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल मलिक के भाषण के दौरान नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि यशपाल मलिक की जाटों के आरक्षण को लेकर दिल्ली में पैर रखने की बात गलत है। इसी बात पर दोनों के बीच कुछ मिनट कहासुनी हुई। मनु चौधरी दांतल मंच छोड़कर अपने सहयोगियों के साथ मंच से उठकर चले गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि किसी भी गलत बात को दोहराना अच्छा नहीं लगता। जो गलतियां हमसे पहले हुई हैं उन्हें हम दोबारा न दोहराएं।