फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Delegation of Bhakiyu Apolitical met Sports Minister

UP: भाकियू अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 07 Jun 2023 11:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Jun 2023 11:45 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : भाकियू अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। जानिए किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
UP: Delegation of Bhakiyu Apolitical met Sports Minister
भाकियू अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने की खेल मंत्री से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आंदोलन के दौरान खिलाड़ियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए।

विज्ञापन


तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक, धर्मेंद्र मलिक और पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महिला पहलवानों के की एफआईआर पर पुलिस की निष्पक्ष व अतिशीघ्र जांच होनी चाहिए। आरोपियों के दोषी पाए जाने पर तय समय सीमा में केस का निर्णय हो। केंद्र सरकार महिला खिलाड़ियों, खेल संघों व खेल एकेडमियों से महिला खिलाड़ियों की समस्याओं पर चर्चा कर उचित दिशा-निर्देश जारी करे, ताकि उनके साथ कोई यौन उत्पीड़न या भेदभाव की घटना न हो सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जीवा की क्राइम कुंडली: 1997 में मंत्री ब्रह्मदत्त का मर्डर, फिर अंसारी का बना राइट हैंड, बनना चाहता था डॉन
विज्ञापन
विज्ञापन


यौन उत्पीड़न की घटनाओं की शिकायत सुनने के लिए “आंतरिक शिकायत समिति” के गठन को अनिवार्य किया जाए। सभी खेल संघों, खेल एकेडमियों में नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड ऑफ इंडिया (एनएसएफ) के अनुसार अविलम्ब प्रबंध समिति का गठन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed