फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Councilors Association gave full support to indefinite strike

उत्तर प्रदेश सभासद एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन धरने को पूर्ण समर्थन दिया

Thu, 31 Mar 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
UP Councilors Association gave full support to indefinite strike
जानसठ। नगर पंचायत कार्यालय में 11वें दिन भी सभासदों का धरना जारी रहा। धरनारत सभासदों का आरोप है कि पिछले चार वर्षों के विकास कार्य और खरीदे गए उपकरण में नगर पंचायत अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप है।
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरने को बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सभासद एसोसिएशन सहित खरखौदा और मीरापुर से आए सभासदों ने समर्थन दिया। धरने पर उत्तर प्रदेश सभासद एसोसिएशन की महामंत्री पूनम शर्मा, जनपद मेरठ के खरखौदा नगर पंचायत से सभासद राजू और अनिल प्रजापति, मीरापुर नगर पंचायत से सभासद असलम एवं सरताज सैफी आदि ने साफ कहा कि नगर पंचायत जानसठ में हुए विकास कार्यों एवं खरीदे गए उपकरणों के साथ साथ सभासदों की 19 सूत्रीय मांगों पर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। वहीं उन्होंने धरने पर बैठे सभासदों को आश्वासन दिया कि जानसठ के सभासद पूर्ण हिम्मत के साथ भ्रष्टाचार की इस लड़ाई में डटे रहें। बेमियादी धरने पर नगर पंचायत जानसठ के सभासद अश्वनी चौधरी, रियासत मलिक, बाबर अंसारी, विवेक उपाध्याय, जमशेद राजपूत, अनुज सैनी, सभासद पुत्र मोहम्मद आमिर, सुनील कश्यप आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed