{"_id":"65bfedfe0bb2af09fa0b8cf4","slug":"up-board-students-should-practice-by-making-diagrams-in-biology-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-116283-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जीव विज्ञान में डायग्राम बनाकर करें अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जीव विज्ञान में डायग्राम बनाकर करें अभ्यास
Mon, 05 Feb 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मप्रकाश, जीव विज्ञान विषय विशेषज्ञ
- राजकीय इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान विषय के प्रवक्ता बह्मप्रकाश ने दिए टिप्स
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष हैं। छात्र-छात्राएं भी अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। जीव विज्ञान के विषय विशेषज्ञ का कहना है कि छात्र-छात्राओं को अच्छे नंबर लाने के लिए रोजाना डायग्राम बनाकर अभ्यास करना चाहिए। विद्यार्थी पाठ्यक्रम के हिसाब से ही पढ़ाई करें।
राजकीय इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान विषय के प्रवक्ता बह्मप्रकाश ने कहा कि जीव विज्ञान में अधिक अंक प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को यह पता होना चाहिए कि किस खंड में किस अध्याय से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं और उनकी तैयारी किस तरह से करें। इसके लिए पूर्व से ही क्रमबद्ध तैयारी करनी चाहिए। उचित समय सारणी बनाकर प्रतिदिन अभ्यास करना चाहिए। प्रश्न-पत्र में प्रश्नों की संख्या अधिक होती है, जिस कारण परीक्षार्थी निर्धारित समय में सभी प्रश्नों के उत्तर देने से चूक सकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तर देने के लिए शब्दों का चयन इस प्रकार से करना चाहिए कि पूछे गए प्रश्न का उत्तर कम शब्दों में दिया जा सके। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा डायग्राम बनाकर चित्रांकित उत्तर देने का अभ्यास करना चाहिए। परीक्षार्थी इससे परीक्षक को अधिक अंक देने के लिए आकर्षित कर सकता है।
विज्ञापन
परीक्षा देते समय इन बातों का रखें ध्यान
- कम अंक वाले प्रश्नों के उत्तर भी कम समय में ही दें
- लघु उत्तरीय प्रश्न का उत्तर सीमित शब्दों में दें
- अंक विभाजन के साथ समय विभाजन का ध्यान रखा जाए
- महत्वपूर्ण बिंदुओं को लिखते हुए पूर्ण उत्तर लिखें।
- दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर पैराग्राफ बनाकर बिंदुवार लिखने चाहिए
- बहुविकल्पीय प्रश्नों को समझकर ही उनका उत्तर दें
- लेख साफ होना चाहिए, जिससे लिखे गए उत्तर सही से पढ़े जा सकें
- दोनों ओर हाशिया ना बनाकर, केवल बाईं ओर हाशिया बनाकर लिखें
- मानसिक तनाव को पास न आने दें, धैर्य के साथ पूरी तैयारी करके परीक्षा दें।