फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Board releases model papers; students can assess their preparation.

Muzaffarnagar News: यूपी बोर्ड ने जारी किए मॉडल पेपर, छात्र परखें अपनी तैयारी

Thu, 08 Oct 2026 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
UP Board releases model papers; students can assess their preparation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 की तैयारी कर रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विषयवार मॉडल पेपर अपनी वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध करा दिए हैं। विद्यार्थी इन मॉडल पेपर को हल कर अपनी तैयारी का आकलन और परीक्षा से पहले कमजोर टॉपिक पर अधिक मेहनत कर सकते हैं।

जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 56,521 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। इनमें हाईस्कूल के 29,905 और इंटरमीडिएट के 25,004 परीक्षार्थी शामिल हैं। इसके अलावा निजी परीक्षार्थी भी परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले वर्ष जिले में 56,163 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

इस बार पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या पिछले वर्ष परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों से 358 अधिक है। मॉडल पेपर विद्यार्थियों के लिए परीक्षा से पहले अपनी तैयारी जांचने का अच्छा माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी इन्हें निर्धारित समय में हल कर यह देख सकते हैं कि प्रश्नों को हल करने में कितना समय लग रहा है और किन अध्यायों या टॉपिक में अभी अधिक अभ्यास की जरूरत है। मॉडल पेपर से परीक्षा के प्रश्नपत्र के स्वरूप को समझने में भी मदद मिलेगी।

--------------------
वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. राजेश कुमारी ने बताया कि मॉडल पेपर विद्यार्थियों को अपनी तैयारी परखने का अवसर देंगे। विद्यार्थी इन्हें परीक्षा की तरह निर्धारित समय में हल करें और जहां कठिनाई आ रही है, उन टॉपिक की दोबारा तैयारी करें। इससे बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी को बेहतर तरीके से अंतिम रूप दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed