फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP board evaluation is complete, results are pending now

Muzaffarnagar News: यूपी बोर्ड मूल्यांकन हुआ पूरा, अब नतीजे बाकी

Mon, 31 Mar 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
UP board evaluation is complete, results are pending now
-जिले के चार केंद्रों पर 19 मार्च से मूल्यांकन कार्य चल रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य रविवार को पूरा हुआ। जिले के चार केंद्रों पर 19 मार्च से मूल्यांकन कार्य चल रहा था। केंद्रों को आवंटित हुई उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए 2 अप्रैल तक का समय दिया गया था। शिक्षकों ने रविवार को सभी काॅपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है। परीक्षाओं के साथ मूल्यांकन कार्य संपन्न होने के बाद अब नतीजों का इंतजार रहेगा।
रविवार को इस्लामियां इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज और एसडी इंटर कॉलेज में शेष काॅपियों का मूल्यांकन कार्य किया गया। इस्लामियां इंटर काॅलेज 2586 और डीएवी इंटर कॉलेज में 862 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज और एसडी इंटर कॉलेज में 2806 और एसडी इंटर कॉलेज में 2639 काॅपियां जांंचकर कार्य पूरा किया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि जिले को 32989 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई थीं। शिक्षकों ने समय से पहले मूल्यांकन कार्य को पूरा किया, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। मूल्यांकन कार्य समय से पूरा होने के बाद परिणाम भी समय से आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed