फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Another 'Muskaan' arrested, she surrounded her lover and his associates and killed her husband

UP: एक और 'मुस्कान' गिरफ्तार, प्रेमी और उसके साथियों के साथ घेरकर मारा था पति को, दिल दहला देगी ये वारदात

Fri, 12 Dec 2025 08:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 12 Dec 2025 08:38 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: छपार में हुई मेरठ के सलमान की हत्या में फरार उसकी पत्नी सुमायला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उसका प्रेमी फरार है, बाकी सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं। 

विज्ञापन
UP: Another 'Muskaan' arrested, she surrounded her lover and his associates and killed her husband
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मुजफ्फरनगर के छपार में अपने पति मेरठ निवासी सलमान की हत्या की आरोपी पत्नी सुमायला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका प्रेमी वसीम उर्फ खटमल फरार है। इस मामले में कुल छह में से पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन

 

चार अप्रैल की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि बिजोपुरा के जंगल में हाईवे के निकट ट्यूबवेल पर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी शिनाख्त मृतक के भाई नौशाद ने की थी। उसने बताया था कि मृतक उसका भाई सलमान निवासी जनपद मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट मोहल्ला अहमदनगर का रहने वाला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौशाद ने मोहल्ले के ही पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस जांच में मृतक की पत्नी सुमायला व उसके प्रेमी वसीम उर्फ खटमल सहित छह आरोपी प्रकाश में आए थे। पुलिस ने एक महिला और तीन अन्य आरोपियों को बिजोपुरा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया था।
 
विज्ञापन

एक जून को एक आरोपी साकिब मुठभेड़ में घायल हो गया था। पुलिस ने उसके साथी साहिल उर्फ अमान को भी पकड़ा था। थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी सुमायला अपने प्रेमी सहित वांछित चल रही थी। पुलिस ने महिला को शुक्रवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसका प्रेमी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। बताय गया कि जिस तरह मेरठ के ब्रह्मपुरी की मुस्कान के चेहरे पर पति सौरभ की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं था, वैसा ही सुमायला को भी कोई दुख नहीं था। 

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: माता-पिता गए हरिद्वार, गांधी कॉलोनी में घर में अकेले किशोर को बंधक बनाकर 20 लाख की लूट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed