फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: A big test for the alliance and the BJP in the Nikay Chunav in Muzaffarnagar

निकाय चुनाव: गठबंधन की गांठ और भाजपा के टिकट बंटवारे का इम्तिहान, इस रिपोर्ट में समझिए हर पार्टी का हाल

Thu, 04 May 2023 12:37 AM IST
कपिल kapil मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 May 2023 12:37 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताकर प्रचारित किए गए निकाय चुनाव को लेकर सियासत खूब उफान पर रही। जहां प्रचार में बिखरे हुए नजर आए सपा, रालोद और आसपा गठबंधन की साख का सवाल है। वहीं, टिकट बंटवारे में अध्यक्ष से लेकर सभासद तक भाजपा नेताओं के बीच नाराजगी रही।

विज्ञापन
UP: A big test for the alliance and the BJP in the Nikay Chunav in Muzaffarnagar
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव के रण में राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। प्रचार में बिखरे हुए नजर आए सपा, रालोद और आसपा गठबंधन की साख का सवाल है। वहीं, टिकट बंटवारे में अध्यक्ष से लेकर सभासद तक भाजपा नेताओं के बीच नाराजगी रही। कुछ दावेदार मान गए तो कुछ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भाग्य आजमा रहे हैं।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताकर प्रचारित किए गए निकाय चुनाव को लेकर सियासत खूब उफान पर रही। टिकट बंटवारे से लेकर अब तक रूठने और मनाने का सिलसिला चलता रहा। विधानसभा चुनाव में एकजुटता से कामयाबी हासिल करने वाले सपा, रालोद और आसपा गठबंधन में निकाय चुनाव के दौरान दरार दिखाई दी। सीटों के बंटवारे से लेकर प्रत्याशियों के चयन पर नाराजगी दिखी। अध्यक्ष के अलावा सभासद प्रत्याशियों में भी गठबंधन के कार्यकर्ता एक-दूसरे के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। निकाय चुनाव में अब सवाल गठबंधन की साख का बन गया है। चुनाव के नतीजे गठबंधन की भविष्य की राजनीति की रूपरेखा भी तय करेंगे।

विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर खूब शोर-शराबा हुआ। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के सामने ही दावेदारों ने नाराजगी जताई थी। इसके बावजूद जानसठ और सिसौली में भाजपा प्रत्याशियों के सामने अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भाजपा नेता ही चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के लिए भितरघात रोकना सबसे बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों में एक-दूसरे के सामने आए भाजपाई

शहर पालिका सीट पर भाजपा नेता एक दूसरे के सामने ही चुनाव लड़ रहे हैं। देखने वाली बात यह होगी कि जनता क्या फैसला करती है। जिन्हें टिकट नहीं मिला, वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस के सामने वजूद की लड़ाई
मुजफ्फरनगर शहर पालिका सीट पर पिछले दो चुनावों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार वजूद की लड़ाई है। पिछले दो चुनावों में वैश्य उम्मीदवारों पर दांव लगवाने वाली कांग्रेस ने इस बार मुस्लिम उम्मीदवार बिलकिश चौधरी पर भरोसा जताया। शहर के अलावा पुरकाजी, बुढ़ाना, खतौली में कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP: फर्जी मतदान की रची गई बड़ी साजिश, दो शातिर गिरफ्तार, 150 आधार कार्ड बरामद, मास्टरमाइंड खोलेगा बड़े राज

जनता कितनी सुनेगी हाथी की चिंघाड़
निकाय चुनाव में बसपा ने पालिका और नगर पंचायतों में प्रत्याशी मैदान में उतारे। शहर पालिका सीट पर रोशन जहां चुनाव मैदान में उतरी। अब देखने वाली बात यह होगी कि मतदाता निकाय चुनाव में बसपा पर कितना भरोसा करते हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ा निर्णय: चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होंगे चौधरी जयंत, पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

सियासी लड़ाई को रोचक बना रही आप
जिले में तीन सीटों पर बुढ़ाना, पुरकाजी और शाहपुर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। प्रत्याशियों के समर्थन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रचार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed