फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Jayant Singh big decision before first phase of voting, will not participate in election campaign

बड़ा निर्णय: चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होंगे चौधरी जयंत, पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 03 May 2023 09:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 May 2023 09:07 PM IST
सार

निकाय चुनाव 2023 : पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले चौधरी जयंत सिंह ने बड़ा निर्णय लिया है। बताया गया कि चौधरी जयंत चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन
Chaudhary Jayant Singh big decision before first phase of voting, will not participate in election campaign
chaudhary jayant, चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होने से ठीक एक दिन पहले चौधरी जयंत सिंह ने बड़ा निर्णय लिया है। बताया गया कि चौधरी जयंत चौधरी दूसरे चरण के लिए होने वाले प्रचार प्रसार में शामिल नहीं होंगे। 
विज्ञापन


जयंत ने चुनाव से बनाई दूरी
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने निकाय चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है। वह किसी भी जिले में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। उनकी ओर से चुनाव प्रचार की पूरी जिम्मेदारी जिला स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन


रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने बताया कि जयंत चौधरी की ओर से पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होंगे। प्रदेश के प्रत्येक जिले में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी वहां के क्षेत्रीय नेताओं की होगी। मेरठ में भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी पार्टी के विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आसमान से जमकर गिरे ओले, घरों के आंगन में लगा बर्फ का ढेर, बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड

यहां बता दें कि अभी दो दिन पूर्व भी सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी जयंत चौधरी नहीं पहुंचे थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहारनपुर में थे, लेकिन जयंत वहां कार्यकम में शामिल नहीं हुए। 

यह भी पढ़ें: मेरठ आएंगे CM योगी: हरिकांत अहलूवालिया के लिए मांगेंगे वोट, जनसभा से लोगों में भरेंगे जोश, तय हुआ कार्यक्रम

सात मई को मेरठ में होने वाली गठबंधन की चुनावी सभा से भी बनाई दूरी
मेरठ में सपा, रालोद और आसपा की ओर से सात मई को चुनावी सभा का कार्यक्रम जारी किया गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के इस सभा में आने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब जयंत चौधरी की ओर से चुनाव प्रचार कार्यक्रम से दूरी बना ली गई है, ऐसे में अब जयंत चौधरी सभा में शामिल नहीं होंगे। इससे मेरठ में भी गठबंधन की तैयारी धरी रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed