फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: 15 thousand liters of adulterated edible oil seized in raid in Muzaffarnagar, factory sealed, owner arrest

UP: मुजफ्फरनगर में छापा मारकर जब्त किया 15 हजार लीटर मिलावटी खाद्य तेल, फैक्टरी सील, मालिक गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 07:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Feb 2026 07:32 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: सहारनपुर से आई टीम ने वहलना में काव्य ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। मौके पर सात अलग-अलग ब्रांड का पैक्ड तेल, 10 ब्रांड की पैकेजिंग जब्त की गई। फैक्टरी मालिक विक्रांत मित्तल को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
UP: 15 thousand liters of adulterated edible oil seized in raid in Muzaffarnagar, factory sealed, owner arrest
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर से पहुंची खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने वहलना में नकली खाद्य तेल बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। शुरुआती जांच में खाद्य तेल में प्रतिबंधित रंग और आरजोमोन नाम के पदार्थ की मिलावट पाई गई। मौके से सात ब्रांड के पैक्ड सहित चार टैंकर में भरकर रखा गया। लाखों रुपये की कीमत का 15 हजार लीटर से अधिक मिलावटी खाद्य तेल सीज कर फैक्टरी सील कर दी गई। पुलिस ने फैक्टरी मालिक विक्रांत मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को थाना खालापार क्षेत्र के गांव वहलना में स्थित काव्य ट्रेडिंग कंपनी पर सहारनपुर से पहुंचे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी के नेतृत्व में जांच की गई। उन्होंने बताया कि आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर अलग-अलग 10 ब्रांड का खाद्य तेल विक्रय के लिए पैक्ड अवस्था में पाया गया है। विभिन्न 15 नामों की पैकिंग भी मौके से बरामद हुई है। जांच के लिए सात नमूने लिये गए हैं। खाद्य तेल के एक नमूने की जांच एफएसडब्लू वैन के माध्यम से मौके पर ही की गई। शुरुआती जांच में प्रतिबंधित लाल रंग, आरजोमोन और अरंडी के तेल की मिलावट पाई गई।
 
विज्ञापन

ट्रेडिंग कंपनी के नाम से पंजीकरण, तैयार हो रहा था रिफाइंड
वहलना में जिस स्थान पर सहारनपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापा मारा, उसका लाइसेंस ट्रेडिंग कंपनी के नाम से लिया गया था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि वहां टैंकर में भरकर लाए गए तेल मे मिलावट कर राइस ब्रान ऑयल, सरसों और रिफाइंड ऑयल के विभिन्न ब्रांड की पैकिंग की जा रही थी। मौके पर सक्षम रिफाइंड राइस ब्रान, कोल्हू किंग रिफाइंड राइस ब्रान, सरस ब्रांड सरसों का तेल, बहुरानी रिफाइंड राइस ब्रान, स्टार बादशाह और न्यू पवन हंस नाम के ब्रांड से तेल पैक किया जा रहा था।

फैक्टरी मालिक की गिरफ्तारी
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिलावट के आरोप में फैक्टरी मालिक विक्रांत मित्तल को पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से बरामद खाद्य तेल में स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ होने की पुष्टि हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी बीएनएस की धारा 274 और 275 के तहत की गई है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: कारोबारी के घर में स्वीमिंग पूल में मिली बुजुर्ग चौकीदार की लाश, सीसीटीवी से खुलेगा मौत का राज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed