फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: 10 year rain record broken in Muzaffarnagar and farmers are worried due to failure of wheat crop

आफत की बारिश: जिले में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, गेहूं के साथ भीग गए अरमान, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

Tue, 02 May 2023 09:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 May 2023 09:44 PM IST
सार

UP News : मुजफ्फरनगर जिले में बारिश आफत लेकर आई। जिले में बारिश ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं, गेहूं के साथ किसानों के अरमान भी भीग गए।

विज्ञापन
UP: 10 year rain record broken in Muzaffarnagar and farmers are worried due to failure of wheat crop
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बेमौसम बरसात ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। खेतों में पानी भर गया, जिससे गेहूं की फसल के खराब होने की संभावना है। शहर में जलभराव से व्यापारियों ने मुश्किलें झेलीं। दुकानों और घरों में पानी भर गया। बारिश ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

विज्ञापन


जिले में रविवार से रुक-रुककर बारिश चल रही है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे से बरसात शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक चलती रही। आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के शिव चौक, रामलीला टिल्ला, खालपार, गांधी कॉलोनी, पचैंडा रोड, नई मंडी, ब्रहमपुरी, कच्ची सड़क, लद्दावाला, साकेत कॉलोनी और मल्हूपुरा समेत अन्य मोहल्लों में घुटनों तक पानी भर गया। दुकानों तक भी पानी पहुंचा।
विज्ञापन


व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बरसात के कारण सड़कों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। किसानों के लिए बारिश ने मुसीबत खड़ी कर दी है। थ्रेसिंग के लिए तैयार गेहूं की फसल बारिश में भीग गई, जिस कारण फसल के खराब होने का खतरा है। किसान मायूस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रशासन का नया प्लान: फर्जी वोट डालने पहुंचे तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, हर बूथ पर लागू रहेगा ये सिस्टम

तापमान लुढ़का, गर्मी में हुआ सर्दी का अहसास
बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को 87.8 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई।

किस साल मई में कितने बरसे बादल
मई बरसात/मिमी

2023 अब तक 104.6
2022 84.0
2021 82.8
2020 53.4
2019 8.6
2018 28.8
2017 26.4
2016 66.2
2015 18.4
2014 37.8
2013 शून्य

धंस गया स्टेडियम जाने वाला मार्ग
बारिश के कारण मेरठ-रुड़की रोड से चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम जाने वाला मार्ग तीन जगह से कई-कई फीट धंस गया। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दिनों ही पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद इस मार्ग का निर्माण कराया गया था। दक्षिणी सिविल लाइन निवासी मोनू तोमर और विजय कुमार ने कहा कि सड़क का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से नहीं किया गया था, जिस कारण यह सड़क धंस गई है। जल्द से जल्द सही निर्माण होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश के निशाने पर सीएम योगी, बोले- गोरखपुर में खत्म न होते मुकदमे तो लंबी होती चार्जशीट की फेहरिस्त

मेरठ रोड पर गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित
बारिश के कारण शहर के अलावा देहात क्षेत्र में कई घंटे आपूर्ति बाधित रही। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रामपुरी में बरसात के दौरान ही कर्मचारी लाइन ठीक करने पहुंचे और किसी तरह आपूर्ति बहाल कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed