फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nikay Chunav: If you reach to cast fake vote in Shamli, the accused will be sent to jail

प्रशासन का नया प्लान: फर्जी वोट डालने पहुंचे तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, हर बूथ पर लागू रहेगा ये सिस्टम

Tue, 02 May 2023 06:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 May 2023 06:34 PM IST
सार

Nikay Chunav 2023 : फर्जी वोट डालने वालों के लिए प्रशासन ने नया प्लान तैयार किया है। अगर कोई फर्जी वोट डालने पहुंचा तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी।

विज्ञापन
Nikay Chunav: If you reach to cast fake vote in Shamli, the accused will be sent to jail
निकाय चुनाव

विस्तार

निकाय चुनाव में इस बार कोई भी मतदाता फर्जी आधार कार्ड अथवा आईडी से वोट नहीं डाल सकेगा। अगर किसी ने फर्जी आईडी, आधार कार्ड से वोट डालने का प्रयास किया तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी।

विज्ञापन


पिछले कुछ चुनाव में फर्जी आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी कार्ड से फर्जी वोट डालने की शिकायतें मिल रही थीं। वहीं, इस बार पुलिस प्रशासन ने फर्जी आधार कार्ड और फर्जी आईडी से वोट डालने पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने का इंतजाम कर लिया है। इस बार निकाय चुनाव में प्रत्येक बूथ पर एक एक्सपर्ट पुलिसकर्मी होगा, जिसके मोबाइल में एक एप्लीकेशन होगी। मोबाइल की एप्लीकेशन से पुलिसकर्मी संदिग्ध मतदाता के आधार कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन करेगा। अगर आधार कार्ड सही है तो कार्ड धारक का नाम, पिता का नाम, वार्ड संख्या, उम्र और एड्रेस के साथ ही अन्य सभी जानकारी मोबाइल पर आ जाएगी। अगर मतदाता के पास आधार कार्ड फर्जी हुआ तो मोबाइल ऐप तुरंत पुलिसकर्मी को बता देगा। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस फर्जी मतदाता को हिरासत में ले लेगी। इसके अलावा पुलिसकर्मी के पास आंखों की रेटिना स्कैन करने का कैमरा भी होगा, जिसके द्वारा आंखों की रेटिना का फोटो लेकर उसे साइबर एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा ताकि उस व्यक्ति का सही नाम और पता लगाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव का सहारनपुर में रोड शो, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, छतों से बरसाए फूल

कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि नगरपालिका के सभी बूथों पर आधार कार्ड और आईडी की जांच करने के लिए विशेष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। अगर कोई मतदाता फर्जी आईडी अथवा फर्जी आधार कार्ड पर वोट डालता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: मेरठ में जनसभा करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारी में जुटे भाजपा नेता, रखा गया ये बड़ा लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed