{"_id":"57507c054f1c1b6a79109831","slug":"unleashes-ire-at-power-outages","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की कटौती पर गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की कटौती पर गुस्सा फूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
revel on bijli
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अघोषित बिजली कटौती से नागरिकों में काफी आक्रोश है। गांधीनगर के निवासियों ने ट्रांसपोर्टनगर बिजलीघर पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों का घेराव कर आक्रोश जताया। अधिकारियों ने आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
गांधीनगर के काफी नागरिकों ने भोपा रोड स्थित ट्रांसपोर्टनगर के बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। वहां मौजूद अधिकारियों का घेराव किया।
आरोप लगाया कि क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से बुरा हाल है। 24 घंटे में कुछ घंटे ही बिजली मिल रही है। विद्युत कटौती के बारे में हेल्पलाइन नंबर को कोई रिसीव नहीं करता। अधिकारी भी फोन नहीं उठाते हैं। लोगों ने बताया कि गांधीनगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूर्व में गुड़ मंडी फीडर से की जाती थी, लेकिन एक माह पूर्व इस क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति ट्रांसपोर्टनगर से जोड़ दी गई, तभी से अघोषित विद्युत कटौती उनके लिए आफत बन गई है।
विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने के कारण क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहराने लगा है। भीषण गर्मी में भी विद्युत कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात में लोग गर्मी से बिलबिला जाते हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। अधिकारियों ने आपूर्ति सुुचारु कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। प्रदर्शन करने वालों में ऋषिपाल राणा, विनीत त्यागी, रक्षित राणा, अभिषेक त्यागी, गंगाशरण त्यागी, रजत त्यागी, निखिल चौधरी, सुबोध शर्मा, उदय चौधरी, मोनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
आठ दिन से अंधेरे में डूबा है निरधना गांव
चरथावल। गांव निरधना में आबादी और जंगल के अलग-अलग ट्रांसफार्मर लगे हैं। एक हफ्ते पूर्व आए आंधी तूफान में गांव की बस्ती के बीच लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था।
जिस कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जंगल की विद्युत आपूर्ति काफी कम वोल्टेज में होने के कारण फसलें चौपट हो रही हैं। सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सरफराज त्यागी ने बताया कि गांव में हर बार आंधी में तारों के टूटने के कारण कई-कई दिन तक आपूर्ति ठप होना आम बात हो गई है। ग्रामीण नसीम त्यागी, शमशाद, मेहरदीन, बाला, इमरान बीडीसी, इरफान त्यागी ने डीेएम दिनेश कुमार सिंह से गांव का फुंका ट्रांसफार्मर ठीक कराकर शीघ्र आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
उधर, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि एक पखवाड़े पूर्व कस्बे में विद्युत आपूर्ति को लेकर चक्का जाम के दौरान निगम के अफसरों द्वारा 18 घंटे आपूर्ति का वादा किया था, लेकिन कस्बे समेत ग्रामीण इलाकों में मात्र सात और आठ घंटे आपूर्ति मिल रही है। निगम की वादाखिलाफी के विरोध में निरधना के ग्रामीणों की समस्याओं के साथ शुक्रवार मुख्य मार्ग पर नियमित आपूर्ति की मांग को ंलेकर सड़क पर धरना देकर जाम लगाया जाएगा।