फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union Minister of State played Holi

केंद्रीय राज्य मंत्री ने रंगोत्सव पर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Wed, 31 Mar 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State played Holi
कसौली में कार्यकर्ताओं संग होली खेलते मंत्री डा. संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
केंद्रीय राज्यमंत्री ने खेली होली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ चरथावल। रंगों के पर्व फाग पर केंद्रीय पशुधन एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने चरथावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा कर होली का जश्न मनाया। फाग के दिन मंत्री को अपने बीच देखकर कार्यकर्ता गदगद हो गए। उन्होंने मंत्री के साथ सतरंगी गुलाल से होली खेली।

सोमवार को डॉ. बालियान ने गांव बलवाखेड़ी, बिरालसी, मंगनपुर, पीपलहेड़ा, नगला पिथौरा, जसोई, बुड्ढाखेड़ा, छिमाऊ, दूधली और कसौली आदि गांव का दौरा किया। उन्होंने रंगोत्सव पर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। गांव में चौपालों पर हुक्का गुड़गुड़ाया। ग्रामीणों के साथ होली खेली। कार्यकर्ताओं ने उन्हें खुली जीप में बैठाकर गांवों में घुुमाया। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता और सौहार्द का पर्व है। हम सब मिलकर रंगों के पर्व पर ऐसा माहौल बनाए, ताकि जीवन खुशियों से सराबोर हो जाए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, अक्षय पुंडीर, मामचंद पुंडीर कसौली, मछंदर सिंह पुंडीर अलीपुरा, मंडल अध्यक्ष बिरालसी विकास आर्य, रामफूल पुंडीर दूधली, पूर्व जिला मंत्री सुरेंद्र कश्यप छिमाऊ, गुड्डू नायक न्यामू, प्रवीण राणा रोनी हरजीपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed