फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union Minister of State laid the foundation stone of the sports stadium

जनपद का दूसरा खेल स्टेडियम बनेगा-केंद्रीय राज्यमंत्री

Mon, 15 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State laid the foundation stone of the sports stadium
नंगला मंदौड़ के इंटर कालेज में आयोजित सभा में बोलते केंद्रीय राज्य मंत्री - फोटो : KHATAULI
भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ में आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने रविवार को भारतीय किसान इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ में खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए जिले का दूसरा खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है।
रविवार को आयोजित सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जिला मुजफ्फरनगर क्राइम कैपिटल के नाम से जाना जाता था। भाजपा की सरकार ने ही क्राइम कैपिटल से बदलकर विकास की ओर ले जाने का काम किया है। आज जिला मुजफ्फरनगर में सभी प्रदेशों के व्यापारी भी अपनी इंडस्ट्री लगा रहे हैं। यह सब भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि जिले में खिलाड़ियों के लिए एक ही स्टेडियम है, जबकि दूसरा स्टेडियम क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों की जरूरतों को देखते हुए भारतीय किसान इंटर कॉलेज में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने कहा कि प्रदेश का विकास भाजपा की सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह, कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र सिंह मलिक, अध्यक्ष उदयवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजवीर सिंह, नजर सिंह गुर्जर, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, प्रधान राजकुमार सैनी सुरेंद्र सिंह, राजू प्रधान, धर्मपाल सिंह, सरदार रणधावा सिंह, पवन अहलावत, जयवीर सिंह आदि मौजद रहे। संचालन डॉक्टर नीरज कुमार ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री बोले शहीद स्मारक बनाए
केंद्रीय मंत्री ने स्टेडियम में 2013 में दंगों में मरने वाले व्यक्तियों के लिए शहीद स्मारक बनाने की बात स्कूल समिति से की। उन्होंने कहा कि नंगला मंदौड़ इंटर कॉलेज वर्ष 2013 की घटना को याद दिलाता है।

रालोद नेता ब्रजवीर सहित कई भाजपा में शामिल
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने राष्ट्रीय लोक दल के नेता चौधरी ब्रजवीर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय महासचिव जयवीर ठकरान, अखिल भारतीय जाप्रमहासभा के युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed