फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Unethical business was being run in spa center, two youths and five women arrested

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - स्पा सेंटर में चलाया जा रहा था अनैतिक धंधा

Wed, 22 Nov 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 22 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Unethical business was being run in spa center, two youths and five women arrested
स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस
--------- हरियाणा के पानीपत के लिए खास
विज्ञापन

- पुलिस ने छापा मारकर दो युवकों और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया
- आपत्तिजनक सामान बरामद, संचालक दंपती फरार, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में ग्रांड प्लाजा मॉल में स्पा सेंटर की आढ़ में चलाए जा रहे देह व्यापार का अवैध धंधा पुलिस व प्रशासनिक टीम ने पकड़ा है। इस दौरान स्पा सेंटर चलाने वाला दंपती टीम को देखकर फरार हो गया। मौके से पांच महिलाओं व दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। वहां से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने फरार दंपती व गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। स्पा सेंटर चलाने वाला फरार दंपती हरियाणा के पानीपत निवासी है।


सीओ नई मंडी हेमंत कुमार ने बताया कि कई दिनों से भोपा रोड पर स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल में स्थित द रायल सेलून एवं स्पा एक्युप्रेशर सेंटर में देह व्यापार का अवैध धंधा चलने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व उन्होंने नई मंडी कोतवाली व एएचटीयू टीम को साथ लेकर स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान एक दंपती सेंटर के बाहर खड़ा था जो टीम व अधिकारियों को देखकर फरार हो गया। टीम सेंटर के अंदर पहुंची तो वहां दो युवक व पांच महिलाएं मौजूद मिलीं। वहां अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जाता था। महिलाओं व युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

काफी समय से यह स्पा सेंटर सोनिया पत्नी सुखवंत सिंह उर्फ विक्की गिल निवासी वाधवाराम काॅलोनी नूरवाल पानीपत, हरियाणा ( हाल निवासी शांतिनगर) चला रहे थे। जो मौके से फरार हो गए। सीओ मंडी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार दंपती की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed