फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uncontrolled car crushes three people selling guava, old man dies

अनियंत्रित कार ने अमरूद बेच रहे तीन लोगों को कुचला, वृद्धा की मौत

Sun, 30 Aug 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car crushes three people selling guava, old man dies
हाईवे पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फनगर स्टेट हाईवे के किनारे अमरूद बेच रही एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों को देहरादून जा रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद कार खाई में पलट गई। चालक कार को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने कार में सवार दो मंगला मुखी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

साखन गांव निवासी शहजाद (35) पुत्र इदरीश अपनी मां फुल्लो (60) के साथ रविवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे के किनारे फड़ी लगाकर अमरूद बेच रहा था। पास में ही शहजाद का 10 वर्षीय पुत्र आहद भी बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 1.30 बजे देवबंद से देहरादून जा रही कार साखन नहर के समीप आकर अनियंत्रित हो गई और फड़ी व और वहां बैठे लोगों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में शहजाद, फुल्लो और आहद गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही सीओ रजनीश उपाध्याय और प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी घटनास्थल पहुंचे। कार चालक फरार हो गया। जबकि कार में सवार दो मंगला मुखी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां नाजुक हालत के चलते तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में फुल्लो की मौत हो गई। इसकी पुष्टि प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने की। उन्होंने बताया कार में से शराब की बदबू आ रही थी। इतना ही नहीं तलाशी दौरान कार से पुलिस को एक शराब की पेटी भी बरामद हुई है। कार सवार मंगला मुखी का मेडिकल कराया, लेकिन उनके द्वारा शराब पीने की मेडिकल में पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया मंगला मुखी ने देवबंद से देहरादून जाने के लिए कार किराये पर ली थी। हिरासत में लिए मंगला मुखी से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

सड़क हादसे की लोगों से जानकारी लेती पुलिस

सड़क हादसे की लोगों से जानकारी लेती पुलिस- फोटो : DEVBAND

हादसे के बाद हाईवे पर एकत्र लोगों को हटवाती पुलिस

हादसे के बाद हाईवे पर एकत्र लोगों को हटवाती पुलिस- फोटो : DEVBAND

देवबंद में हाईवे पर सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र लोगों की भीड़

देवबंद में हाईवे पर सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र लोगों की भीड़- फोटो : DEVBAND

हादसे के बाद खाई में पलटी कार को देखते लोग

हादसे के बाद खाई में पलटी कार को देखते लोग- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed